हैदराबाद रेप केस पर बोलीं वहीदा रहमान, बलात्कारियों को मौत नहीं जेल में...

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 09, 2019

मुंबई। हैदराबाद में पशु चिकित्सक से दुष्कर्म और हत्या पर गुस्सा जाहिर करती हुई अदाकारा वहीदा रहमान ने कहा कि दुष्कर्म एक भयानक और न भुलाने वाला अपराध है लेकिन वह दोषी के लिए मौत की सजा के बदले उम्र कैद चाहती हैं। पिछले सप्ताह इस मामले के सभी आरोपियों की मौत पुलिस के साथ एक मुठभेड़ के दौरान हो गई थी। इस मुठभेड़ की ज्यादातर लोगों ने तारीफ की लेकिन इसने न्यायेतर सजा को लेकर चिंताएं भी बढ़ा दी है।

इस संबंध में पूछे जाने पर रहमान ने रविवार रात में संवाददाताओं से कहा कि दुष्कर्म जैसे भयावह वारदात भुलाने वाला नहीं है। लेकिन अब भी मुझे लगता है कि हमारे हाथ में किसी को मारना नहीं है। बलात्कारी को जिंदगी भर के लिए जेल में सड़ने के लिए छोड़ देना चाहिए। रहमान संगीतकार रूपकुमार राठौड़ की पहली किताब ‘वाइल्ड वोयेज’ के विमोचन के मौके पर बोल रही थीँ। कार्यक्रम में मौजूद फिल्मनिर्माता राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने कहा कि वह ‘मुठभेड़’ को ‘अच्छी खबर’ के रूप में नहीं देखते हैं।

प्रमुख खबरें

विपक्ष के विरोध के बीच Rahul Gandhi शनिवार को Chennai में छात्रों से करेंगे संवाद

IPL के 20वें सीजन की तैयारी: BCCI ने 15 अक्टूबर को बुलाई सभी फ्रेंचाइजी और स्टेकहोल्डर्स की बैठक

Asian Champions Trophy 2026 से हटा Pakistan, 1 नवंबर को Malaysia से भिड़ेगा India

10 October को खुला था Vidyasagar Setu, जानिए इस तारीख से जुड़ा इतिहास