73 साल का लंबा इंतजार लेकिन आखिरकार प्रिंस चार्ल्‍स की जिंदगी में वो पल आ ही गया | Queen Elizabeth

By रेनू तिवारी | Sep 09, 2022

लंदन। दुख की घटी के साथ लेकिन आखिरकार वो पल आया जब किंग चार्ल्स III (Prince Charles) ब्रिटेन के महाराजा बनेंगे। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय (Queen Elizabeth Died) का 96 साल की उम्र में 8 सितंबर को निधन हो गया। अब प्रिंस चार्ल्स (Prince Charles) ब्रिटेन के अगले राजा होंगे। प्रिंस चार्ल्‍स की उम्र 73 साल है और अपने पूरे जीवन काल में उन्होंने ब्रिटेन के राजा बनने का ख्वाब देखा था। अब महारानी एलिजाबेथ द्वितीय अपने पूरी विरासत किंग चार्ल्स III को सौंप कर इस दुनिया से चली गयी। प्रिंस चार्ल्स के राज्याभिषेक के लिए कोई तिथि निर्धारित नहीं की गई है लेकिन यह तय है कि प्रिंस चार्ल्स ही होंगे ब्रिटेन के अगले राजा।

 

‘लंदन ब्रिज इज़ डाउन’ एक ‘कोड वर्ड’ है, जिसके जरिए जिससे महारानी के निजी सचिव द्वारा महारानी की मृत्यु के बारे में प्रधानमंत्री लिज़ ट्रस को सूचित किया गया होगा। ‘फॉरेन, कॉमनवेल्थ एंड डेवलपमेंट ऑफिस’ (एफसीडीओ) का ‘ग्लोबल रिस्पांस सेंटर’ ब्रिटेन के बाहर की उन 15 सरकारों, जहां महारानी राष्ट्र की प्रमुख हैं और अन्य 38 राष्ट्रमंडल देशों को समाचार भेजने का प्रभारी है। शाही परिवार अंतिम संस्कार के लिए आधिकारिक कार्यक्रम को जल्द जारी करेगा। बृहस्पतिवार को उनके निधन के 10 दिन बाद उनका अंतिम संस्कार किए जाने की उम्मीद है।

प्रधानमंत्री ट्रस के नए राजा से मिलने के बाद राष्ट्रीय शोक की घोषणा की जाएगी। किंग चार्ल्स तृतीय राष्ट्र को संबोधित करेंगे। लंदन में सेंट पॉल कैथेड्रल में प्रधानमंत्री और मंत्रियों के लिए एक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। आने वाले दिनों में क्या होगा, इसके बारे में कोई आधिकारिक विवरण जारी नहीं किया गया है। हालांकि, महारानी का पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किए जाने की उम्मीद है। जनता के श्रद्धांजलि देने के वास्ते उनके पार्थिव शरीर को सार्वजनिक दर्शन के लिए रखे जाने की भी उम्मीद है। किंग चार्ल्स तृतीय आने वाले दिनों में अंतिम योजनाओं पर हस्ताक्षर करेंगे।

प्रमुख खबरें

Nepal Floods में 130 से ज्यादा भारतीय लापता, फंसे लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन जारी

Allahabad High Court ने RTE Act के तहत 5 साल के स्कूलवार दाखिलों की रिपोर्ट मांगी

Nepal Flood के खतरे से Bihar और UP में High Alert, राहत दल तैनात किए गए

R Praggnanandhaa को Grand Chess Tour में मिली हार, Caruana ने बनाई 6 अंक की बढ़त