Tik Tok की बोली लगाने में शामिल हुई अमेरिका की ये 2 दिग्गज कंपनियां

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 28, 2020

वाशिंगटन। चीन के स्वामित्व वाले लोकप्रिय वीडियो ऐप टिकटॉक में हिस्सेदारी पाने की इच्छा रखने वाली कंपनियों में वॉलमार्ट का नाम भी शामिल हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है, जिससे बचने के लिए इसकी मूल कंपनी बाइटडांस को 90 दिनों के भीतर अपना अमेरिकी परिचालन किसी अमेरिकी कंपनी को बेचना होगा। इस सौदे से जुड़़े एक सूत्र ने नाम जाहिर न करने की शर्त पर बताया कि दुनिया के सबसे बड़े रिटेलर ने टिकटॉक के अमेरिकी कारोबार को खरीदने के लिए माइक्रोसॉफ्ट के साथ एक संयुक्त बोली लगाई है। यह गठजोड़ थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन माइक्रोसॉफ्ट और वॉलमार्ट पहले ही व्यापार भागीदार हैं।

प्रमुख खबरें

Donald Trump का ऐलान, अमेरिका को तुरंत 3 लाख टन Diesel देगा रूस

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश