Walt Disney Death Anniversary: मिकी माउस के जनक हैं वॉल्ट डिज्नी, डिज्नी को बनाया एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का बादशाह

By अनन्या मिश्रा | Dec 15, 2025

आधुनिक एनिमेशन उद्योग के पिता कहे जाने वाले वॉल्टर एलियास डिज्नी का 15 दिसंबर का निधन हो गया था। वह सिर्फ मिकी माउस के जनक नहीं थे, बल्कि ऐसे सपनों के साम्राज्य निर्माता थे, जिन्होंने अरबों दिलों पर राज किया था। वॉल्ट डिज्नी एक ऐसा नाम हैं, जिनके बिना सिनेमा जगत अधूरा माना जाता है। तो आइए जानते हैं उनकी डेथ एनिवर्सरी के मौके पर वॉल्ट डिज्नी के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

इसे भी पढ़ें: Arvind Singh Mewar Birth Anniversary: उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग के जनक कहे जाते हैं अरविंद सिंह मेवाड़, पर्यटन को दिलाई नई पहचान

कॉमर्शियल आर्टिस्ट

फर्स्ट वर्ल्ड वॉर के दौरान रेड क्रॉस में ड्राइवर बनने और बाद में वॉल्ट डिज्नी ने कॉमर्शियल आर्टिस्ट के रूप में अपना करियर शुरू किया था। फिर साल 1920 में उन्होंने 'लॉफ-ओ-ग्राम' नाम से अपना पहला एनिमेशन स्टूडियो खोला।

मिकी माउस का जन्म

शुरूआती स्टूडियो दिवालिया हो गया, लेकिन उसके बाद भी वॉल्ट ने कभी हार नहीं मानी। लॉस एंजिल्स जाकर उन्होंने अपने भाई रॉय के साथ 'डिज्नी ब्रदर्स' स्टूडियो की नींव रखी। साल 1928 में पहली सिंक्रोनाइज्ड साउंड वाली एनिमेडेट फिल्म 'स्टीमबोट विली' के साथ  'मिकी माउस' ने दुनिया पर तूफान खड़ा कर दिया। दिलचस्प बात यह है कि शुरूआत में खुद वॉल्ट डिज्नी मिकी माउस की आवाज देते थे। लेकिन बाद में यह कैरेक्टर उनकी जिद, जीवन के प्रति आशावाली दृष्टिकोण और रचनात्मकता का प्रतीक बन गया।

रच डाला इतिहास

साल 1934 में वॉल्ट डिज्नी ने दुनिया की पहली पूर्ण लंबाई वाली एनिमेटेड फीचर फिल्म 'स्नो व्हाइट एंड द सेवन ड्वार्फ्स' बनाने का निर्णय लिया। जिसके बाद उनको पूरा उद्योग मूर्ख कहने लगा। इसका कारण यह था कि लोगों को लगा कि यह प्रोजेक्ट वॉल्ट डिज्नी की कंपनी को तबाह कर देगा। लेकिन यह एनिमेशन के 'स्वर्णिम युग' की शुरूआत थी।

वॉल्ट डिज्नी की कल्पना सिर्फ पर्दे तक सीमित नहीं थी। साल 1955 में वॉल्ट डिज्नी ने एक ऐसी दुनिया बनाने का फैसला लिया। जहां पर बच्चों से लेकर बड़े तक सभी वास्तविकता से दूर एक जादुई दुनिया में खो सकें। बता दें कि कैलिफोर्निया में खुला यह 'डिज्नीलैंड' दुनिया का पहला ऐसा आधुनिक थीम पार्क बना, जो आज वॉल्ट डिज्नी की विरासत का एक जीवित प्रतीक है।

निधन

फेफड़ों के कैंसर के कारण 15 दिसंबर 1966 को वॉल्ट डिज्नी का निधन हो गया था।

प्रमुख खबरें

Rajpal Yadav के सपोर्ट में Salman Khan का पोस्ट, लिखा- लोग जोश में कुछ भी बोल देते हैं

Arjun Tendulkar की नेट्स में दिखी शानदार फॉर्म, घातक यॉर्कर से कप्तान ऋषभ पंत को किया परेशान- Video

नक्सलवाद खत्म! PM Modi के Vision से बदलेगा बस्तर, CM Vishnu Deo Sai ने पेश किया Development का रोडमैप

महाकुंभ वाले IIT वाले बाबा अभय सिंह ने कर ली शादी, जानें किस कॉलेज से की पढ़ाई, दोनों के पास हैं कौन-कौन सी डिग्रियां?