वांगचुक की गिरफ्तारी घोर अन्याय है: जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 28, 2025

जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने शनिवार को कहा कि जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को हिरासत में लेना घोर अन्याय है और लोकतंत्र के साथ मजाक है।

चौधरी ने यहां एक समारोह से इतर संवाददाताओं से कहा, ‘‘वह (वांगचुक) ग्लोबल वार्मिंग और सार्वजनिक मुद्दों पर बोल रहे थे और बिना किसी गलती के उन्हें राजस्थान की जोधपुर जेल भेजना अन्याय है और लोकतंत्र के साथ मजाक है।’’

उन्होंने कहा कि अधिकारियों को आगजनी करने वालों को गिरफ़्तार करना चाहिए था। चौधरी ने पूछा, उनका (वांगचुक) क्या कसूर था? आज तो ऐसा माहौल है कि बेटा भी अपने बाप की बात नहीं सुन रहा, तो लद्दाख के लोग उनका कहना कैसे मानेंगे।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव और महात्मा गांधी जैसे लोग, जिन्होंने स्वतंत्रता और लोकतंत्र के लिए अपने प्राणों की आहुति दी, वे शायद यह देखकर रो रहे होंगे कि “सज्जनों को फर्जी मामलों में जेल में डाल दिया गया है और फिर उन्हें उनके परिवारों से दूर जेलों में भेज दिया गया है ताकि वे एक-दूसरे से मिल न सकें।

प्रमुख खबरें

भगवान जीमूतवाहन की पूजा और दान के बाद ही खोलें Jitiya Vrat, ये है पारण की सही विधि

Bullet Train Project: साबरमती नदी पर 12 मंजिला इमारत जितना ऊंचा पुल बनकर तैयार

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ KSTP प्रोजेक्ट में विजिलेंस जांच के आदेश

Mustard Oil और सोयाबीन की कीमतों में उछाल, मूंगफली व पाम तेल के भाव लुढ़के