By अनन्या मिश्रा | Mar 09, 2026
इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है, तो ऐसे में दुल्हनें अपने लुक में किसी भी तरह की कमी नहीं रखना चाहती हैं। हालांकि दुल्हनों को सिर्फ शादी वाले दिन ही नहीं बल्कि ससुराल में भी अपने आउटफिट्स का खास ध्यान रखना पड़ता है। जब नई-नई शादी होती है, तो अक्सर ससुराल में लोगों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में अगर आप भी अपने ससुराल में हर रोज खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो आपको साड़ियों के साथ-साथ ब्लाउज भी अच्छे और बेस्ट खरीदने चाहिए।
इसलिए हम आपको कुछ लेटेस्ट डिजाइन के एम्ब्रॉइडरी ब्लाउज दिखा रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी ससुराल में साड़ी पर एम्ब्रॉइडरी डिजाइन वाले ब्लाउज पहनेंगी, तो आपकी हर कोई तारीफ करेगा। आप इस तरह के ब्लाउज को सिंपल साड़ी के साथ पहन सकती हैं। जिससे आप खूबसूरत और स्टाइलिश नजर आएंगी।
शादी के बाद दुल्हनों पर इस तरह का पर्पल एम्ब्रॉइडरी ब्लाउज काफी अच्छा लगेगा। अगर आपको किसी फंक्शन में जाना है, तो इस तरह का ब्लाउज ट्राई कर सकती हैं। इसकी स्लीव्स और नेकलाइन पर की जाने वाली बारीक सिल्वर एम्ब्रॉइडरी इस ब्लाउज को अधिक खूबसूरत दिखा रहा है। आप प्लेन या मैचिंग साड़ी को इस ब्लाउज के साथ पेयर कर सकती हैं।
बता दें कि दुल्हन पर लाइट लैवेंडर कलर भी काफी अच्छा लगता है। इस तरह के ब्लाउज में बारीक और शाइनी एम्ब्रॉइडरी की गई है। इससे ब्लाउज को रॉयल लुक मिलता है। आप घर के किसी भी फंक्शन आदि में इस तरह के ब्लाउज पहन सकती हैं।
व्हाइट कलर काफी लोगों को पसंद होता है। ऐसे में अगर आपके यहां शादी में व्हाइट पहना जाता है, तो आप व्हाइट एम्ब्रॉइडरी ब्लाउज ट्राई कर सकती हैं। इसके कोल्ड-शोल्डर डिजाइन पर मोतियों की लड़ी और पूरे ब्लाउज पर बारीक सिल्वर कढ़ाई होती है। ऐसे में यह ब्लाउज आपको मॉर्डन लुक देने का काम करता है।
शादी के बाद आप इस तरह की डिजाइन वाले एम्ब्रॉइडरी ब्लाउज कैरी कर सकती हैं। यह दिखने में भी स्टाइलिश लगता है। इसके स्ट्रैपी डिजाइन पर की जाने वाली कलरफुल फूलों की कढ़ाई इसको मॉर्डन टच देने का काम कर रही है। आप किसी भी पार्टी वियर साड़ी के साथ यह ब्लाउज कैरी कर सकती हैं।
इस तरह की डिजाइन वाले ब्लाउज देखने में काफी ज्यादा खूबसूरत लगते हैं। इसकी स्लीव्स पर दी गई डिजाइन और पूरे ब्लाउज पर की गई एम्ब्रॉइडरी से आपको स्टाइलिश और रॉयल लुक मिलेगा। आप किसी भी सिंपल साड़ी पर इस तरह की डिजाइन वाला ब्लाउज पहन सकती हैं।