Best Snowfall Places: दिसंबर में बर्फबारी का मजा लेना है, ये 6 जगहें आपको देंगी जन्नत का एहसास

By अनन्या मिश्रा | Dec 22, 2025

दिसंबर का महीना ना सिर्फ अपने साथ सर्दी लेकर आता है, बल्कि यह खूबसूरती, रोमांस और बर्फबारी भी लेकर आता है। दिसंबर में ठंडी हवा का स्पर्श, पहाड़ों पर दूर तक फैली सफेद चादर किसी के भी मन को सम्मोहित करने के लिए काफी होती है। असली सर्दी तो वहीं होती है, जहां पर आसमान से रूई के फाहों सी बर्फ गिरती है। भले ही इस महीने ठंडक काफी ज्यादा बढ़ जाती है, लेकिन अगर आपका भी बर्फबारी देखने का मन है, तो आप कुछ खास जगहों पर जा सकते हैं।

दिसंबर के आखिरी, जनवरी और फरवरी महीने में कुछ पहाड़ी जगहों पर बर्फबारी होती है। तो वहीं कुछ जगहों पर सीजन की पहली बर्फबारी शुरू होने वाली है। ऐसे में अगर इस दिसंबर आपका भी बर्फबारी देखने का मन है, तो आप भारत की इन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। यह जगहें आपके दिल को ठंडक और सफर को गर्माहट जरूर देंगी।

इसे भी पढ़ें: Uttarakhand Tourist Places: दिसंबर में देवभूमि उत्तराखंड की ये 4 जगहें, सुकून और खूबसूरती का बेजोड़ संगम

मनाली, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश का सबसे फेमस हिल स्टेशन मनाली इस महीने में घूमने के लिए बेस्ट जगह है। यहां बर्फ और रोमांस का क्लासिक मेल देखने को मिलेगा। मनाली की बर्फबारी कभी फैशन से बाहर नहीं होती है। दिसंबर के महीने में यहां की पहाड़ियां, रोहतांग, सेब के बाग और सोलांग घाटी खूबसूरती की मिसाल बन जाते हैं। मनाली में पैराग्लाइडिंग, स्कीइंग और स्नो बाइकिंग कर सकते हैं, यह सब चीजें इस जगह को विंटर एडवेंचर की राजधानी बनाते हैं।

औली, उत्तराखंड

उत्तराखंड स्थित औली को भारत का मिनी स्विटजरलैंड कहा जाता है। दिसंबर में यह जगह ऐसी लगती है, जैसे प्रकृति ने खुद सफेदी को तराशकर धरती पर बिछा दिया हो। यहां की ढलानें स्कीइंग के लिए विश्व-स्तरीय मानी जाती है। यहां पर नंदा देवी पर्वत का दृश्य हर यात्री के दिल में अटक जाता है, जैसे समय रुक गया हो।

गुलमर्ग, कश्मीर

अगर आपको भी बर्फबारी देखनी है, तो कश्मीर से बेहतर कुछ नहीं है। दिसंबर के महीने में गुलमर्ग में आपको बर्फबारी देखने को मिलेगी। इस दौरान धरती का स्वर्ग कहा जाने वाला कश्मीर बर्फ की सफेद चादर से ढक जाता है। यहां पर सर्दी सिर्फ ठंडी नहीं बल्कि बेहद खूबसूरत भी लगती है। दिसंबर से लेकर फरवरी तक यहां पर भारी बर्फबारी होती है। गुलमर्ग की गोंडोला राइड आपको बादलों से ऊपर की दुनिया दिखाती है।

शिमला, हिमाचल प्रदेश

बता दें कि विंटर हॉलिडे का सबसे पुरानी और भरोसेमंद जगह शिमला है। दिसंबर में शिमला में शुरूआती बर्फबारी देखने को मिलती है। यहां पर कुफरी, मशोबरा और द रिज जैसी जगहों पर सफेद बर्फ की चादर हर उम्र के यात्रियों को रोमांचित कर देती है। यह जगह उन लोगों के लिए एकदम परफेक्ट है, जो कम एडवेंचर में ज्यादा सुकून पाना चाहते हैं।

तवांग, अरुणाचल प्रदेश

पूर्वोत्तर का यह हिल स्टेशन तवांग सर्दियों में किसी जन्नत से कम नहीं लगता है। तवांग का दिसंबर ऐसा होता है, जैसे मानो बर्फ प्रार्थना बनकर गिरती हो। इस जगह में झीलें, मॉनेस्ट्री और पहाड़ सब कुछ सफेद बर्फ की चादर ओढ़कर खड़े रहते हैं। यह उन पर्यटकों के लिए अनूठा है, जो भीड़ से दूर और आध्यात्मिक सुकून पाना चाहते हैं। दिसंबर के महीने में आपको यहां पर बर्फबारी देखने को मिलेगी।

चोपटा, उत्तराखंड​

उत्तराखंड का चोपटा एक बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है। चोपटा को भारत का 'मिनी स्विटजरलैंड' भी कहा जाता है। यह जगह हाइकिंग और ट्रैकिंग के लिए फेमस है। दिसंबर के महीने में यहां पर बर्फबारी होती है और यह इसको एक जादुई ट्रैवल डेस्टिनेशन बनाती हैं।

प्रमुख खबरें

पूरा हिसाब लेंगे...ईरान के नए सुप्रीम लीडर ने पहले संबोधन में किया साफ, पड़ोसी देशों को भी नहीं करेंगे माफ

IPL 2026 से पहले सामने आया मैच फिक्सिंग का मामला, ICC ने इन दो लोगों पर लिया कड़ा एक्शन

केंद्रीय मंत्री व सांसद सिंधिया के प्रयासों से अशोकनगर और कोलारस को रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात

ट्रंप को सबक सिखाने का प्लान, चीन ने उतार दिया जासूसी जहाज