Fashion Tips: डे डेट में पाना चाहती हैं ग्लैमरस लुक, तो आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाएंगे ऐक्ट्रेसेस के ये लुक्स

By अनन्या मिश्रा | May 17, 2023

अगर आप भी डे डेट पर जाने वाली हैं और अपने लुक्स को लेकर कंफ्यूज हैं। तो आज हम आपको कुछ एक्ट्रेस के लुक्स के बारे में बताने जा रहे हैं। अक्सर डेट पर जाने के लिए वेस्टर्न स्टाइल की ड्रेस को कैरी करना पसंद करते हैं। बता दें कि आजकल डे डेट के लिए सेलिब्रिटी लुक्स को काफी पसंद किया जाता है। अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ डे डेट पर जाने का प्लान बना रही हैं। साथ ही एक्ट्रेस की तरह स्टाइलिश लुक पाना चाहते हैं। तो आज हम आपको इस आर्टिकल आपको कुछ एक्ट्रेस के लुक्स के बारे में बताने जा रहे हैं। आप भी इन लुक्स को रीक्रिएट कर ग्लैमरस अवतार पा सकती हैं। 

गर्मी के दिनों में फ्लोरल प्रिंट की ड्रेसज काफी ट्रेंड में रहती हैं। आलिया भट्ट की यह येलो रंग की फ्लोरल प्रिंट ड्रेस आपकी डे डेट के लिए एकदम परफेक्ट रहेगी। इस ड्रेस की प्लंजिंग नेकलाइन और माइक्रो प्लीट्स आपको ग्लैमरस लुक देगी।

इसे भी पढ़ें: Fashion Tips: एथनिक ड्रेस के साथ कैरी करें ऑक्सीडाइज इयररिंग्स, विद्या बालन के लुक से ले सकती हैं टिप्स

मोनोक्रोमैटिक कोट्स

डेट्स पर जाने के लिए अगर आप बोल्ड लुक रीक्रिएट करना चाहती हैं तो आलिया भट्ट के इस लुक्स से कुछ टिप्स ले सकती हैं। बता दें कि डेट के लिए मोनोक्रोमैटिक कोट्स चुन सकती हैं। मोनोक्रोमैटिक कोट्स इन दिनों काफी ट्रेंडिंग में चल रहा है। आपको बता दें कि एक्ट्रेस का ये लुक न सिर्फ दिन बल्कि नाइट डेट के लिए भी एकदम परफेक्ट है। ग्लैमरस लुक पाने के लिए आप आलिया के इस लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। 

ग्लैमरस कैजुअल लुक्स

अगर आपको कैजुअल लुक्स पसंद है तो अपनी डेट के लिए आप कैजुअल कोट्स भी कैरी कर सकती हैं। यह आपको न सिर्फ ग्लैमरस बल्कि बोल्ड लुक भी देगा। बॉलीवुड हसीना दीपिका पादुकोण ने रिप्ड जींस, ब्रालेट टॉप, डाई जैकेट के साथ हाई हील्स कैरी किए हैं। इस लुक में एक्ट्रेस बला की खूबसूरत लग रही है। 

बैकलेस टॉप

अगर आप चाहें तो रिप्ड जींस के साथ बैकलेस टॉप भी कैरी कर सकती हैं। वहीं कई एक्ट्रेस भी बैकलेस टॉप पहनकर डे आउट करती हैं। यह लुक आपको सेक्सी लुक देने का काम करेगा। 

डेनिम लुक

डे डेट के लिए आप कृति खरबंदा के इस डेनिम ऑन डेनिम लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। यह लुक आपको स्टाइलिश और अट्रैक्टिव बनाएगा। साथ ही आप इस ड्रेस में पूरी तरह से कंफर्ट भी फील कर सकती हैं। कंफर्ट लेवल होने पर आप अपनी डेट का पूरा लुत्फ उठा सकती हैं।

माइक्रो फ्लोरल प्रिंट

अगर आप भी डेट के दौरान क्यूट लुक पाना चाहती हैं। तो आप भी अनन्या पांडे की तरह माइक्रो फ्लोरल की ऑफ शोल्डर ड्रेस कैरी कर सकती हैं। एक्ट्रेस ने इस ड्रेस के साथ अपने बालों को खुला छोड़ा है। 

सिंपल एंड शीक लुक

अगर आप सिंपल एंड शीक लुक चाहती हैं। तो आप नोरा के इस लुक के कुछ टिप्स ले सकती हैं। नोरा ने व्हाइट प्रिंटेड टी शर्ट के साथ कलरफुल अकॉर्डियन क्लीट्स की स्कर्ट पहने हैं। आप भी नोरा के इस लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। इस ड्रेस के साथ हाई हील्स आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करेंगी।

टोटल हॉट लुक

अगर आप अपनी डेट में ग्लैमरस और बोल्ड लुक चाहती हैं। तो आप प्लंजिंग और हाई स्लिट वाली ड्रेस कैरी कर सकती हैं। मलाइका अरोड़ा के इस लुक को रीक्रिएट करने से आपको सुपर हॉट लुक मिलेगा।

प्रमुख खबरें

Raksha Bandhan 2026 Remedies: रक्षाबंधन पर धन लाभ के लिए करें ये अचूक उपाय, बरसेगी Maa Lakshmi की विशेष कृपा

India vs New Zealand सीरीज के लिए 48 घंटे में बिके रिकॉर्ड 26,000 टिकट

Nepal Flood से भारी तबाही, मरने वालों का आंकड़ा 162 पहुंचा और 500 लोग लापता

Bigg Boss 20 में एंट्री से पहले ट्रोल हुईं Rhiya Ahir, वीडियो जारी कर दिया करारा जवाब