Night Cream For Skin: ग्लोइंग स्किन पाने की है चाहत तो घर पर बनाएं नाइट क्रीम, मिलेगी खिली-निखरी त्वचा

By अनन्या मिश्रा | Jul 06, 2024

हेल्दी और ग्लोइंग त्वचा पाने के लिए स्किन का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। वहीं गर्मियों के मौसम में धूप-धूल और पसीने के कारण हमारी स्किन डार्क नजर आने लगती हैं। ऐसा इसलिए भी होता है, क्योंकि हम अपनी त्वचा का सही से ध्यान नहीं रख पाते हैं। जिसके कारण स्किन पर खुजली और रेडनेस की समस्या हो जाती है। ऐसे में त्वचा को खूबसूरत और नेचुरली ग्लोइंग बनाने के लिए जरूरी होता है, हमारी स्किन अंदर से हेल्दी हो। ऐसे में स्किन केयर रूटीन जरूर फॉलो करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Long Hair: बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए घर पर बनाएं ये खास तेल, हफ्ते भर में दिखने लगेगा असर

नाइट क्रीम सामग्री

ओट्स- 2 चम्मच

नींबू का छिल्का

फ्लैक सीड्स- 1 चम्मच

एलोवेरा जेल- 1 चम्मच

एसेंसिशयल ऑयल- 3 से 4 बूंदे

कॉटन का कपड़ा

बनाने का तरीका

इस क्रीम को बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में फ्लैक सीड्स और ओट्स को डालें।

फिर एक कप पानी डालकर नींबू के छिलके को पैन में डाल दें और इसको गैस पर चढ़ा दें।

अब पानी को तब तक पकाएं, जब तक यह पानी एकदम गाढ़ा न हो जाए।

फिर जब पानी गाढ़ा हो जाए, तो इसको कॉटन के कपड़े से छान लें। 

अब इसको एक कटोरी में निकालकर इसमें एलोवेरा जेल मिक्स कर लें।

साथ ही इसमें एसेंसिशल ऑयल भी मिला लें।

अब आपकी क्रीम बनकर तैयार है, इसको एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें।

ऐसे करें इस्तेमाल

नाइट क्रीम का इस्तेमाल करने से पहले फेस को अच्छे से साफ कर लें। इसे अप्लाई करने के दौरान आपके चेहर पर मेकअप नहीं होना चाहिए।

नाइट क्रीम से फेस पर मसाज करें, जिससे कि यह आपकी त्वचा में अच्छे से एब्जॉर्व हो सके।

नाइट क्रीम को पूरी रात अपने फेस पर लगा रहने दें। वहीं सुबह इसको साफ कर लें।

रोजाना नाइट क्रीम का इस्तेमाल करने से एंटी-एजिंग की समस्या दूर होगा और आपकी त्वचा हाइड्रेट लगेगी।

प्रमुख खबरें

Sanju Samson और Abhishek Sharma के निडर खेल की कोच Sitanshu Kotak ने की तारीफ

Beauty Tips: Karwa Chauth पर Gajra Hairstyle से पाएं खूबसूरत लुक, जूड़ा और चोटी में ऐसे सजाएं फूल

Sensex और Nifty में 1% से ज्यादा की गिरावट, सेंसेक्स 730 अंक टूटकर 72,519 पर

Supriya Sule के Spycam Pen वाले आरोप पर Devendra Fadnavis का तंज, बोले- यह डिवाइस क्या है?