Blouse Designs: सूट और साड़ी में पाना चाहती हैं मॉर्डन लुक तो ट्राई करें ये नेकलाइन, परफेक्ट आएगी फिटिंग

By अनन्या मिश्रा | Jun 03, 2024

आज के जमाने में हर कोई खूबसूरत और स्टाइलिश दिखना चाहता है। लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए सही स्टाइलिंग अहम रोल निभाता है। फैशन के इस बदलते दौर में बॉडी शेप के हिसाब से स्टाइलिंग करना जरूरी होता है। जिससे कि आपका लुक स्टाइलिश दिखे। सूट और साड़ी व सभी तरह के आउटफिट्स में नेकलाइन के कई डिजाइन होते हैं। लेकिन नेकलाइन चुनने के दौरान अपनी गर्दन की शेप का खास ख्याल रखना चाहिए। ताकि आप जो भी आउटफिट पहनें वह आप पर सूट करे।

इसे भी पढ़ें: Tips For Waxing: स्मूथ स्किन के लिए घर पर कर रहे हैं वैक्सिंग तो ना करें ये गलतियां

स्वीटहार्ट नेकलाइन

इस तरह की नेकलाइन हमेशा फैशन में रहती है। आप इसमें थोड़ा डीप नेकलाइन चुनें। इससे आपका ब्रेस्ट साइज शेप में नजर आएगा और आपकी बॉडी को भी परफेक्ट शेप मिलेगा। इस बात का ध्यान रखना है कि इस तरह की नेकलाइन की फिटिंग लूज न हो।

स्क्वायर नेकलाइन

अगर आप भी अपने लुक को सिंपल और एलिगेंट बनाना चाहती हैं, तो स्क्वायर नेकलाइन वाला ब्लाउज या सूट बनवा सकती हैं। इस तरह के नेकलाइन के साथ आप ज्वेलरी में चोकर सेट और मैचिंग स्टड्स कैरी करें। इस तरह की नेकलाइन आप लहंगे से लेकर साड़ी तक में पहन सकती हैं। साथ ही यह आपके कंधों को भी सही शेप देगा।

राउंड नेकलाइन

बता दें कि राउंड नेकलाइन सबसे ज्यादा सिंपल और सबसे ज्यादा पहनी जाने वाली नेकलाइन है। अगर आपकी बाजू हैवी है, तो इस तरह की नेकलाइन में फुल स्लीव्स बनवाएं। या फिर इस तरह की नेकलाइन के साथ आप नूडल स्ट्रैप या प्लेन मीडियम चौड़ी पट्टी स्ट्रैप भी बनवा सकती हैं। 

वी-नेकलाइन डिजाइन

आपको कई डिजाइन और लेंथ की नेकलाइन वी-शेप में देखने को मिलेगी। परफेक्ट और स्लिम लुक पाने के लिए आप डीप वी-नेकलाइन को चुन सकती हैं। इसकी चौड़ाई कम रखें, इससे आपको परफेक्ट बॉडी शेप मिलेगा।

प्रमुख खबरें

Indian Army की ट्रेनिंग से तैयार होंगे 60,000 Civil Defence स्वयंसेवक, Drone खतरों पर रहेगा फोकस

Asian Para Games के समापन समारोह में Mona Agarwal और Nishad Kumar संभालेंगे तिरंगा

PNB कंसोर्टियम से 326 करोड़ की धोखाधड़ी, Hyderabad और सिकंदराबाद में ED की रेड

Om Prakash Mathur बने Kerala के 29वें राज्यपाल, Lok Bhavan में ली पद की शपथ