Hanumaan Janmotsav: हनुमान जन्मोत्सव पर पाना चाहते हैं हनुमान जी की विशेष कृपा, तो भूलकर भी न करें ऐसी गलतियां

By अनन्या मिश्रा | Apr 06, 2023

आज यानि की 6 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव का पर्व मनाया जा रहा है। हर साल चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि को यह पर्व मनाया जाता है। हनुमान जन्मोत्सव के दिन भगवान श्री राम के परम भक्त हनुमान की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। हनुमान जी की सच्चे मन से पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। इसके साथ ही घर में सुख-समृद्धि और शांति का आगमन होता है।

इसे भी पढ़ें: Hanuman Jayanti: 6 अप्रैल को मनाई जा रही हनुमान जयंती, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और भोग

हनुमान जन्मोत्सव पर क्या न करें

हनुमान जन्मोत्सव के दिन व्यक्ति को तामसिक भोजन ग्रहण नहीं करना चाहिए। आसान भाषा में कहें तो इस दिन आसुरी भोजन से दूर रहना चाहिए। इसके अलावा तामसिक भोजन और प्याज-लहसुन आदि का भी सेवन नहीं करना चाहिए।

धर्म शास्त्रों के अनुसार, महिलाओं को बजरंग बाण पाठ नहीं करना चाहिए। ऐसे में जो भी महिलाएं हनुमान जन्मोत्सव के लिए पूजा-अर्चना करती हैं। उन्हें बजरंग बाण का पाठ नहीं करना चाहिए।

अगर आप भी हनुमान जन्मोत्सव पर व्रत रख रहे हैं। तो व्रत के दौरान नमक का सेवन नहीं करें। हालांकि आप फलाहार कर सकते हैं। लेकिन फलाहार में नमक का सेवन करने से बचना चाहिए। फलाहार में आप सात्विक भोजन और फल आदि का सेवन कर सकते हैं।

हनुमान जी की पूजा-उपासना महिलाएं भी श्रद्धाभाव से कर सकती हैं। लेकिन शास्त्रों में हनुमान जी को ब्रह्मचारी बताया गया है। इसलिए महिलाओं को हनुमान जी की प्रतिमा को छूने की मनाही होती है। ऐसे में महिलाओं को बजरंगबली की प्रतिमा को नहीं छूना चाहिए। 

बंदर को हनुमान जी का स्वरूप माना जाता है। इसलिए हनुमान जन्मोत्सव के दिन बेवजह किसी बंदर को परेशान न करें। ऐसा करने पर हनुमान जी आपसे नाराज हो सकते हैं।

अगर आप हनुमान जी को प्रसन्न कर उनकी विशेष कृपा पाना चाहते हैं तो हनुमान जन्मोत्सव के दिन भगवान राम के नाम का जाप अवश्य करें। भगवान राम की पूजा-उपासना करने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं।

प्रमुख खबरें

रेहान वाद्रा की Bikaner House प्रदर्शनी से 70 तस्वीरें हटाई गईं, Congress ने साधा निशाना

टाटा सिएरा #DARK एडिशन में क्या है खास? कीमत, इंजन और डिजाइन की पूरी जानकारी

Diljit Dosanjh के JLN Stadium कॉन्सर्ट को Delhi Police ने नहीं दी अनुमति

Mekedatu Project: 20 बोरहोल से सिर्फ जांच होगी, वन भूमि डायवर्जन नहीं, केंद्र से बोला कर्नाटक