Health Tips: बढ़ती उम्र में भी रहना चाहते हैं स्वस्थ तो पुरुषों को डाइट में शामिल करना चाहिए ये माइक्रोन्यूट्रिएंट्स, बुढ़ापे की रफ्तार होगी धीमी

By अनन्या मिश्रा | Apr 18, 2025

उम्र बढ़ने के साथ ही हमारे शरीर में कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं। खासकर 30 साल की उम्र के बाद पुरुष के शरीर में कई तरह के शारीरिक और मानसिक बदलाव आते हैं। इसलिए पुरुषों को अपनी डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए। क्योंकि 30 साल की उम्र के बाद पुरुषों के शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने लगती है, जिसको समय रहते ठीक कर लेना चाहिए। ऐसे में सवाल यह उठता है कि 30 साल की उम्र के बाद पुरुषों को स्वस्थ रहने के लिए क्या करना चाहिए।

बता दें कि 30 साल की उम्र के बाद पुरुषों को अपने खानपान में कुछ ऐसे माइक्रोन्यूट्रिएंट्स शामिल करना चाहिए, जो सेहत के लिए फायदेमंद साबित हों। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि 30 साल की उम्र के बाद डाइट में कौन से माइक्रोन्यूट्रिएंट्स शामिल करना चाहिए।

जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती है, शरीर में पोषण संबंधी जरूरतें बदलती रहती हैं। 30 साल की उम्र के बाद पुरुषों को कुछ अहम सूक्ष्म पोषक तत्वों को जरूरत अधिक होती है। जो उनको युवा और हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं। इसलिए 30 साल की उम्र के बाद पुरुषों को अपनी डाइट में इन माइक्रोन्यूट्रिएंट्स को जरूर शामिल करना चाहिए।

विटामिन D

हमारे शरीर के लिए विटामिन डी एक अहम पोषक तत्व माना जाता है। यह आपकी हड्डियों को स्वस्थ रखने और इम्यून सिस्टम को बेहतर रखना जरूरी है। 30 साल की उम्र के बाद शरीर में विटामिन डी की कमी होने लगती है। ऐसे में स्वस्थ रहने के लिए विटामिन डी की जरूरत होती है। क्योंकि यह कैल्शियम के अवशोषण में सहायक होती है। जिससे आपकी हड्डियां मजबूत होती हैं।

विटामिन K2

शरीर में कैल्शियम का संतुलन बनाए रखने में विटामिन K2 सहायक होता है। पुरुषों के लिए यह एक अहम माइक्रोन्यूट्रीएंट है। जो हड्डियों को मजबूत रखने के साथ ही दिल के सेहत को बेहतर बनाता है। उम्र बढ़ने के साथ शरीर में जब कैल्शियम सही जगहों पर एकत्र नहीं हो पाता है, तो इससे हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। ऐसे में विटामिन K2 शरीर में कैल्शियम को सभी जगह इकट्ठा करने में सहायता करता है। जिससे हड्डियां मजबूत होती हैं।

जिंक

बता दें कि जिंक एक ऐसा मिनरल्स होता है, जो शरीर के मांसपेशियों को रिपेयर करने, इम्यून सिस्टम को मजबूत करने और त्वचा की देखभाल करने में मदद करता है। 30 साल की उम्र के बाद पुरुषों में जिंक की कमी होने लगती है। जिसकी वजह से शरीर में टेस्टोस्टेरोन का लेवल कम होने लगता है। यह पुरुषों के रिप्रोडक्टिव सिस्टम को प्रभावित करता है।

मैग्नीशियम

मैग्नीशियम एक ऐसा मिनरल्स होता है, जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। साथ ही यह पुरुषों के लिए भी लाभकारी होता है। यह पुरुषों के दिल के स्वास्थ्य, मांसपेशियों की ताकत और नर्व सिस्टम के बेहतर तरीके से काम करने के लिए जरूरी होता है। 30 साल की उम्र के बाद अधिकतर पुरुषों में मैग्नीशियम की कमी हो सकती है। इस मिनरल की कमी से नींद न आना, मानसिक तनाव और मांसपेशियों में ऐंठन जैसी समस्या हो सकती है। इसलिए आपको मैग्नीशियम से भरपूर डाइट लेना चाहिए।

ओमेगा-3 फैटी एसिड

पुरुषों के स्वास्थ्य के लिए ओमेगा 3 फैटी एसिड्स खासकर DHA और EPA फायदेमंद होता है। यह न सिर्फ आपके दिल और दिमाग के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है। वहीं 30 के बाद पुरुषों में दिल संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है, ओमेगा 3 फैटी एसिड्स इन खतरों को कम करने में सहायक होता है।

B-कॉम्प्लेक्स विटामिन

विटामिन बी कॉम्प्लेक्स जैसे B1, B2, B6, और B12 बॉडी में एनर्जी को बनाने के साथ दिमाग के सही तरीके से काम करने के लिए जरुरी होता है। उम्र बढ़ने के साथ ही विटामिन्स की कमी होने पर शरीर को थकान, मानसिक स्थिति में बदलाव और त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में अगर आप नियमित रूप से विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स का सेवन करते हैं, तो शरीर में एनर्जी का लेवल बना रह सकता है।

प्रमुख खबरें

West Asia Tension और US Fed के फैसले तय करेंगे Share Market की चाल, Crude Oil की कीमतों पर टिकी सबकी नजर

Samsung और SK Hynix का US Tech कंपनियों के साथ $950 Billion का मेगा एग्रीमेंट, AI Revolution को मिलेगी नई गति

मजबूत आवास मांग से महिंद्रा लाइफस्पेस की बिक्री बुकिंग दोगुनी से अधिक होकर 925 करोड़ रुपये पहुंची

राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप: खिताब की मजबूत दावेदार के रूप में उतरेगी भारतीय पुरुष टीम