Holi Outfit Ideas: Holi Party में दिखना है Star? T-Shirt से साड़ी तक, ये 5 Looks देंगे Perfect Photos

By अनन्या मिश्रा | Mar 02, 2026

इस बार 04 मार्च 2026 को होली का पर्व मनाया जा रहा है। यह एक ऐसा पर्व है, जिसका सभी को पूरे साल इंतजार रहते हैं। जैसे-जैसे होली का दिन पास आता है, लोगों का उत्साह बढ़ने लगता है। बच्चे हों या बड़े, होली का पर्व सबसे लिए खास होता है। क्योंकि इसमें सभी लोगों को एक बार फिर मस्ती करने और बचपन के दौर में जीने का मौका मिलता है। बाजार में महीनों पहले से ही रंग, गुलाल और पिचकारियां मिलने लगती हैं। हर ओर बस होली की ही बातें सुनाई देती हैं।

टी-शर्ट डिजाइन

होली के मौके पर आपको मार्केट से लेकर ऑनलाइन वेबसाइट तक हर जगह होली टी-शर्ट डिजाइन मिल जाएंगे। आप दोस्तों के साथ ग्रुप टी शर्ट पहन सकती हैं। वहीं अगर आप आरामदायक टी-शर्ट पहनना चाहती हैं, तो आपको ओवरसाइट टी-शर्ट पहन सकती हैं।

होली के लिए ढीली और आरामदायक टी-शर्ट काफी सही होती हैं।

आप चाहें तो फुल स्लीव टी-शर्ट भी पहन सकती हैं। इससे आपके हाथ कलर से बच जाएंगे।

महिलाएं होली में पतले कपड़े पहनने से बचें, क्योंकि पानी पड़ने पर या पारदर्शी हो सकते हैं।

फ्लोरल प्रिंट सूट

होली पर आप फ्लोरल प्रिंट डिजाइन वाले सूट भी पहन सकती हैं। यह आपको क्लासी लुक देता है और फोटो भी अच्छी आती है। अगर आप सिंपल चाहती हैं, तो आप वाइट सूट के साथ कलरफुल दुपट्टा भी कैरी कर सकती हैं। एलिगेंट और ट्रेडिशनल लुक पाने के लिए महिलाएं फ्लोरल प्रिंट वाले सूट पहनती हैं। इस सूट की यह खासियत होती है कि यह पहले से ही रंग-बिरंगे होते हैं।

कलरफुल सारी

होली के पर्व पर कई महिलाएं साड़ी पहनना भी पसंद करती हैं। लेकिन जिन महिलाओं को साड़ी पहनने में परेशानी होती है, वह रेडी टू वियर साड़ी भी पहन सकती हैं। आपको मार्केट में सफेद साड़ी पर छींटे वाले डिजाइन या फिर फूलों के पत्ते वाली डिजाइन वाली साड़ियां मिल जाएंगी। इससे आपका लुक खूबसूरत नजर आएगा।

लॉन्ग स्कर्ट वाला लुक 

होली के लिए लॉन्ग स्कर्ट वाला लुक एक अच्छा ट्रेंडी ऑप्शन है। यह दिखने में खूबसूरत होने के साथ ही होली खेलने के लिए भी आरामदायक होता है। इसकी खासियत है कि यह हर महिला के लुक के लिए क्साली है। इसके घेरदार या फ्लेयर्ड स्कर्ट हवा में लहराते हुए काफी सुंदर लगते हैं। होली में धूप और भागदौड़ होती है। इसलिए आपको ऐसा आउटफिट कैरी करना चाहिए, जो स्टाइल के साथ कंफर्ट भी दे।

जींस और शर्ट

जींस में अच्छी फिटिंग और मूवमेंट करने में परेशानी नहीं होती है। यह कंफर्टेबल होते हैं और आसानी से मैनेज भी हो जाते हैं। सफेद टी शर्ट होली के लिए क्लासिक चॉइस मानी जाती है। क्योंकि इस पर रंग खूबसूरत दिखते हैं। वहीं कॉटन टी शर्ट पसीना सोखती है और आपको दिनभर आराम देती है। इसलिए टीशर्ट या शर्ट दोनों ही ऑप्शन बेस्ट हैं।

प्रमुख खबरें

Cancer Treatment में Game Changer बनेगी China की यह दवा? Lung Cancer का खतरा 34% कम हुआ

IPL 2026: 15 साल के Vaibhav Suryavanshi ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में जीती Orange Cap

US-Iran Nuclear Deal पर फिर लगा ब्रेक, तेहरान बोला- अपने हितों से समझौता नहीं करेंगे।

Mumbai Indians में कप्तानी पर संकट, Hardik Pandya की होगी छुट्टी, Tilak Varma को मिलेगी कमान