Weight Loss Tips: जल्दी करना चाहते हैं वेट लॉस तो रोजाना पिएं ये 1 ड्रिंक, महीने भर में दिखेगा असर

By अनन्या मिश्रा | Aug 04, 2025

बदलते लाइफस्टाइल और खराब खानपान के कारण बढ़ते वजन की समस्या आम है। इसमें सबसे बड़ी परेशानी तो यह है कि एक बार वजन बढ़ जाए, तो इसको घटना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में लोग तमाम तरह की डाइट और वर्कआउट भी असरदार नहीं दिखते हैं। ऐसे में आप कुछ आयुर्वेद के घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं। वहीं आयुर्वेदिक होम रेमेडीज अंदर से काम करती है और आपकी पूरी गट हेल्थ और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करती है।

ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको एक ऐसा ही कमाल का नुस्खा बताने जा रहे हैं, जोकि किफायती होने के साथ ही आसान भी हैं। अगर आप 30 दिनों तक इस नुस्खे का रेगुलर इस्तेमाल करते हैं, तो आपको इसके बहुत अच्छे रिजल्ट मिलेंगे।

जानिए कैसे करें इस्तेमाल

सबसे पहले एक एयरटाइट डिब्बे में आपको मेथी, जीरा, अजवाइन और सौंफ को बराबर मात्रा में मिलाकर रखें। अब रात में सोने से पहले आपको एक छोटा चम्मच इस मिक्सचर को एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें। अब इसको रात भर के लिए भिगोकर छोड़ दें। फिर अगली सुबह इस पानी आधा नींबू का रस या 10 ML के आसपास एप्पल साइडर विनेगर मिलाएं। आपको नींबू के रस या एप्पल साइडर विनेगर में से सिर्फ एक ही चीज मिलानी है।

अब रोजाना इसको खाली पेट पीना है। वहीं इसमें मिले मसालों को भी ऐसे ही निगल लें। अगर आप नियमित रूप से इसका सेवन करती हैं, तो तीस दिन के अंदर आपको अच्छा खास रिजल्ट देखने को मिलेगा।

प्रमुख खबरें

इतिहास गवाह है अहंकार इंसान को बर्बाद कर देता है, सोनम वांगचुक मुद्दे पर Arvind Kejriwal का PM Modi पर सीधा हमला

दस साल में 150 पेपर लीक, 7.5 करोड़ छात्र प्रभावित, ‘छात्रों की गूंज’ में बोले राहुल

Mamata Banerjee का केंद्र पर प्रहार, Sonam Wangchuk के बहाने कहा - Democracy में बातचीत ही एकमात्र रास्ता

Sticker हटाने के लिए न करें Steel Scrubber का इस्तेमाल, ये Coconut Oil Hack बचाएगा आपके महंगे Utensils का लुक