घर के फ्रिज को खराब होने से बचाना चाहते हैं? तो जानिए कौन-सी चीजें फ्रिज के ऊपर कभी नहीं रखनी चाहिए

By डॉ. अनिमेष शर्मा | Oct 27, 2025

घर के होम अप्लायंस हमारी रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बनाते हैं, लेकिन उनकी लंबी उम्र के लिए हमें कई सावधानियां बरतनी पड़ती हैं। कई बार लोग फ्रिज की देखभाल तो करते हैं, लेकिन छोटी-छोटी गलतियां कर देते हैं, जिनकी वजह से फ्रिज खराब हो सकता है। ऐसा ही एक आम लेकिन खतरनाक गलती है फ्रिज के ऊपर गलत सामान रखना। आज हम आपको बताएंगे कि कौन-कौन सी चीजें फ्रिज के ऊपर रखने से बचनी चाहिए और क्यों।

इसे भी पढ़ें: Meta Display Glasses: जानें कैसे रे बैन डिस्प्ले ग्लास आपके स्मार्टफोन के अनुभव को बदल देगा

2. माइक्रोवेव या ओवन न रखें

कई लोग सोचते हैं कि छोटे माइक्रोवेव या ओवन को फ्रिज के ऊपर रखना कोई बड़ी बात नहीं है। लेकिन यह सबसे बड़ी गलती है। माइक्रोवेव और ओवन काम करते समय गर्मी छोड़ते हैं। यदि उन्हें फ्रिज के ऊपर रखा जाए, तो फ्रिज की हीट बाहर नहीं निकल पाती और माइक्रोवेव की गर्मी भी फ्रिज के अंदर चली जाती है। इसके परिणामस्वरूप फ्रिज की गैस लीक होना, कंप्रेसर खराब होना जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए कभी भी फ्रिज के ऊपर माइक्रोवेव या ओवन न रखें।

3. प्लास्टिक या कपड़े के कवर से ढकना

कुछ घरों में फ्रिज को धूल और गंदगी से बचाने के लिए ऊपर से प्लास्टिक या कपड़े का कवर डाल दिया जाता है। यह आदत भी फ्रिज के लिए हानिकारक है। कवर होने की वजह से फ्रिज की हीट बाहर नहीं निकल पाती और कंप्रेसर पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। अगर आपके घर में भी ऐसा होता है, तो तुरंत कवर हटा दें। यह छोटे से कदम से आपके फ्रिज की उम्र कई साल बढ़ सकती है।

4. गर्म बर्तन रखना

कई लोग गलती से गर्म बर्तन या उबला हुआ दूध फ्रिज में रखने से पहले फ्रिज के ऊपर रख देते हैं। यह आदत भी फ्रिज के लिए खतरनाक है। गर्म बर्तन से निकलने वाली हीट फ्रिज के अंदर की गर्मी को और बढ़ा देती है। इससे कंप्रेसर पर अत्यधिक लोड पड़ता है और फ्रिज जल्दी खराब होने लगता है। बेहतर यह है कि बर्तन या दूध को फ्रिज में रखने से पहले पूरी तरह ठंडा कर लें।

5. फ्रिज की लंबी उम्र के लिए टिप्स

- फ्रिज के ऊपर हमेशा खाली जगह रखें।

- माइक्रोवेव, ओवन या किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को ऊपर न रखें।

- प्लास्टिक या कपड़े का कवर हटा दें।

- गर्म बर्तन या उबला हुआ दूध फ्रिज के ऊपर न रखें।

- फ्रिज को समय-समय पर साफ और डस्ट-फ्री रखें।

इन आसान तरीकों को अपनाकर आप न केवल अपने फ्रिज की कार्यक्षमता बढ़ा सकते हैं, बल्कि उसकी जीवनकाल भी लंबा कर सकते हैं। याद रखें, छोटी-छोटी सावधानियां ही बड़ी बचत और परेशानी से बचाव का रास्ता हैं।

फ्रिज हमारे घर का एक महत्वपूर्ण उपकरण है। इसकी सही देखभाल करना हर गृहस्थ के लिए जरूरी है। फ्रिज के ऊपर सामान रखने की आदत को तुरंत छोड़ें और ऊपर बताए गए टिप्स अपनाएं। इससे आपका फ्रिज लंबे समय तक सही तरीके से काम करेगा और आप बार-बार मैकेनिक के पास जाने से बचेंगे।

- डॉ. अनिमेष शर्मा

प्रमुख खबरें

अक्सर सोचता था कि विनिंग शॉट मैं ही लगाऊँ, RCB को लगातार दूसरा खिताब दिलाकर भावुक हुए चेज मास्टर Virat Kohli

IPL 2026 Final | विराट भाई का जितना शुक्रिया करूँ कम है, कप्तान रजत पाटीदार ने किंग कोहली को समर्पित की जीत

IPL 2026 Final Match Hightlights | RCB ने रचा इतिहास, Gujarat Titans को हराकर लगातार दूसरी बार जीता खिताब, विराट कोहली बने जीत के महानायक

Cancer Treatment में Game Changer बनेगी China की यह दवा? Lung Cancer का खतरा 34% कम हुआ