हिजाब पहनने वाली बच्ची एक दिन बनेगी भारत की प्रधानमंत्री, ऋषि सुनक के बहाने ओवैसी का सरकार पर निशाना

By रेनू तिवारी | Oct 26, 2022

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को कहा कि वह एक महिला को हिजाब पहने भारत के प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। वह आगामी नगर निगम चुनाव के लिए बीजापुर में प्रचार करने के बाद कर्नाटक में मीडिया से बात कर रहे थे। एआईएमआईएम आगामी 28 अक्टूबर को होने वाले बीजापुर नगर निगम चुनाव में चार वार्डों में चुनाव लड़ रही है। पार्टी प्रमुख ने मंगलवार को घर-घर जाकर चुनाव किया और चुनाव अभियान के तहत रोड शो भी किया।

आपको बता दें भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक ऋषि सुनक के मंगलवार को ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनने से भारत-ब्रिटेन के रिश्तों में और बड़े पैमाने पर आदान-प्रदान हो सकता है। महज सात हफ्ते पहले कंजरवेटिव पार्टी के नेतृत्व की दौड़ में मात खाने के बादसुनक ने ब्रिटेन की राजनीति में वापसी की शानदार पटकथा लिख डाली। भारतीय मूल के सुनक (42) ने ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बन इतिहास रच दिया है। ठीक दिवाली के दिन पेनी मॉर्डंट के दौड़ से हटने की घोषणा के बाद सोमवार को सुनक को कंजरवेटिव पार्टी का निर्विरोध नेता चुन लिया गया।

बकिंघम पैलेस में महाराजा चार्ल्स तृतीय से मुलाकात के बाद 210 वर्षों में सबसे कम उम्र के ब्रिटिश प्रधानमंत्री बने पूर्व वित्त मंत्री के लिए यह एक विशेष दिवाली बन गई। उनका भारत-ब्रिटेन संबंधों को लेकर दृष्टिकोण ब्रिटेन के लिए भारत में अपना सामान बेचने के अवसर से परे है और वह चाहते हैं कि ब्रिटेन भी ‘‘ भारत से सीखे।’’ सुनक जब चांसलर (वित्तमंत्री)थे तो उन्होंने कहा था, ‘‘ ब्रिटेन का अवसरों पर एकछत्र राज नहीं है। 

प्रमुख खबरें

BMW Industries ने Bokaro में शुरू किया रंग लेपित इस्पात का निर्माण

शारदीय Navratri 2026: मां शैलपुत्री की पूजा आज, दोपहर में 12:01 बजे से अभिजीत मुहूर्त

अमेरिका के PERM कार्यक्रम निलंबन का Infosys के कामकाज पर बड़ा असर नहीं पड़ेगा

Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में 9 दिन दीये में डालें ये 9 चीजें, दूर होगी नकारात्मक ऊर्जा