Storing Tips: 2-3 महीने के लिए नींबू को करना है स्टोर तो अपनाएं ये टिप्स, लंबे समय तक बने रहेंगे फ्रेश

By अनन्या मिश्रा | Jul 08, 2023

बारिश और गर्मी के मौसम में नींबू की डिमांड सबसे ज्यादा होती है। हालांकि गर्मियों में नींबू काफी महंगा होता है तो वहीं बारिश के मौसम में नींबू कम दामों में मिल जाता है। ऐसे में लोग महंगाई से बचने के लिए नींबू स्टोर करके रखना चाहते हैं। लेकिन ज्यादा दिनों तक रखने से यह खराब होने लगते हैं। कई बार खराब होने के साथ ही नींबू सूखने लगते हैं।

इसे भी पढ़ें: Kitchen Tips: किचन में घुस गई है कॉकरोच की फौज, तो इन घरेलू नुस्खों से रातों-रात करें सफाया

नींबू का रस करें स्टोर

अगर आपके घर में शिकंजी अधिक पी जाती हैं, तो आप नींबू के रस को स्टोर कर सकते हैं। 

नींबू के रस को स्टोर करने क लिए करीब 1 किलो नींबू का रस निकालकर छान लें। 

अगर नींबू का रस 500 ग्राम है तो इसमें 600 ग्राम शक्कर मिला लें। 

नींबू के रस और चीनी को अच्छ से मिक्स करके कांच के जार में रख दें।

ध्यान दें कि जार अच्छे से बंद हो।

ऐसे करने के बाद आप इस फ्रिज में लंब समय तक स्टोर कर सकते हैं।

ब्राउन पेपर में लपेटकर रखें नींबू

अगर आप भी लंबे समय तक नींबू को फ्रेश रखना चाहते हैं, तो सबसे पहले नींबू को धोकर इसे साफ कपड़े से पोंछ लें।

अब नींबू को ब्राउन कलर के पेपर बैग या टिशू पेपर में लपेटकर प्लास्टिक के बॉक्स में रख दें और बॉक्स का ढक्कन अच्छे से बंद कर दें।

इसके बाद प्लास्टिक के डिब्बे को फ्रिज में रख दें। 

ऐसे करने से नींबू लंबे समय तक फ्रेश बने रहेंगे।

साथ में रखें नमक और नींबू

अगर आप भी 3-4 महीने के लिए नींबू को स्टोर करके रखना चाहते हैं, तो इसके लिए नींबू को चार टुकड़ों में काटकर कांच के जार में रखें। फिर जार में ऊपर से नमक डालकर इसे अच्छे से मिक्स कर दें। इससे नींबू जल्दी खराब नहीं होंगे। हालांकि जार में रखने से नींबू का कुछ दिनों बाद रंग जरूर बदल जाएगा। लेकिन यह एकदम फ्रेश बना रहेगा।

नींबू पर लगाएं नारियल का तेल

नींबू को 1-2 महीने के लिए फ्रेश रखना चाहते हैं, तो नींबू में अच्छे से नारियल का तेल लगा दें। इसके बाद इसे कांच के जार में स्टोर करके रख दें। बता दें कि नारियल का तेल लगाने के बाद ही नींबू को फ्रिज में स्टोर करें। ऐसे करने से नींबू लंबे समय तक खराब नहीं होता है।

प्रमुख खबरें

चेन्नई की Puzhal Central Jail से भागे दो कैदी दोबारा गिरफ्तार, लापरवाही पर 7 कर्मी सस्पेंड

Lucknow Cafe Owner Death Case में मॉडल Shradha Dubey समेत 3 आरोपी 10 दिन की जेल भेजे गए

Kirit Somaiya मुंबई एयरपोर्ट के पास मस्जिद हटाने की मांग पर निकालेंगे हथौड़ा रैली

Ayodhya Deepotsav 2024: सरयू के 56 घाटों पर 30 लाख दीये जलाने का लक्ष्य तय