Ratna Jyotish: Job और Business में पाना है Success? ये 3 रत्न साबित हो सकते हैं Game Changer

By अनन्या मिश्रा | Apr 25, 2026

ज्योतिष शास्त्र में तमाम तरह के रत्नों के बारे में बताया गया है। माना जाता है कि अगर सही रत्न को सही विधि और नियम के साथ धारण किया जाता है। तो जातक के जीवन और करियर को नई दिशा और नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकता है। रत्न ज्योतिष के मुताबिक रत्न ग्रहों की स्थिति को मजबूत करते हैं। साथ ही नौकरी और व्यापार में आने वाली परेशानियों और बाधाओं को भी दूर करने में सहायक होते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको 3 प्रभावशाली ग्रहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके व्यापार और नौकरी के लिए गेम चेंजर साबित हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Ganga Saptami 2026: इस दिन धरती पर आईं थीं मां गंगा, जानें Holy Dip और पितृ शांति का मुहूर्त

माणिक

माणिक रत्न का स्वामी सूर्य ग्रह होता है। इस रत्न को धाकर करने से जातक को अंदर आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होती है। नौकरी पेशा लोगों के लिए यह रत्न धारण करना अच्छा माना जाता है। वहीं मेष, सिंह, वृश्चिक और धनु राशि के जातकों के लिए भी यह रत्न उत्तम माना जाता है। माणिक रत्न को धारण करने से कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान और उच्च पद की प्राप्ति होती है। इस रत्न को तांबे या सोने में रविवार के दिन सूर्योदय के समय अनामिका उंगली में पहनना चाहिए।

पुखराज

पुखराज रत्न बृहस्पति ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है। ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह को धन, भाग्य और ज्ञान का कारक माना जाता है। बैंकिंग, टीचिंग, वकालत और मैनेजमेंट से जुड़े लोगों के लिए पुखराज लाभकारी माना जाता है। वहीं धनु और मीन राशि के जातकों के लिए भी यह रत्न अच्छा माना जाता है। इसको पंचधातु या फिर सोने में धारण करना चाहिए। गुरुवार के दिन तर्जनी उंगली में इस रत्न को धारण करना शुभ माना जाता है।

इन नियमों का करें पालन

ज्योतिष शास्त्र के मुताबित रत्न आपको तभी लाभ पहुंचाते हैं, जब इनको सही विधि और सही नियम के साथ धारण किया जाता है। अगर आप गलत तरीके से रत्न धारण करते हैं, तो यह फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकते हैं।

प्रमुख खबरें

MEA का बड़ा ऐलान: Passport सिर्फ Travel Document, नागरिकता का पक्का सबूत नहीं

यूरोप में घुसा तालिबान, NATO देश फिर खोलेगे दूतावास

लेबनान में भी भारी पड़ गया ईरान, वापस लौटेगी इजरायल की सेना?

इस्लामिक NATO में एंट्री लेगा ईरान? पाकिस्तान से हो गया बड़ा ऐलान