Hair Dye: बालों में चाहिए Wine Red जैसा कलर? केमिकल नहीं, इस Natural Hair Dye से मिलेगा जबरदस्त लुक

By अनन्या मिश्रा | May 15, 2026

खूबसूरत दिखने की चाहत तो हर किसी को होती है। इसके लिए लोग तमाम तरह के प्रयास भी करते हैं। वहीं लड़कियां और महिलाएं त्वचा के साथ-साथ बालों का भी ध्यान रखती हैं। वहीं कोई पार्लर जाकर महंगे हेयर स्पा भी करवाती हैं। तो वहीं कुछ लोगों को हेयर कलर कराने का भी शौक होता है। लेकिन इन सबके लिए अच्छा खासा पैसा भी खर्च करना पड़ता है। लेकिन आप चाहें तो बालों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए घर पर कुछ नुस्खे आजमा सकती हैं। यह नुस्खे न सिर्फ आपके बालों को शाइनी बल्कि मजबूत भी बनाएंगे।

इसे भी पढ़ें: Beauty Tips: गर्मी में त्वचा को शांत रखेगा K-Beauty, पाएं बेदाग और ग्लोइंग निखार

ऐसे करें बालों को रंग

अगर आप भी बालों को नेचुरली कलर करना चाहती हैं, तो इसके लिए गुड़हल के फूल का इस्तेमाल करें। इससे बालों को लाइट बरगंडी टोन मिलेगा। वहीं इसके इस्तेमाल से आपके बाल भी हेल्दी रहेंगे। अगर आप भी बिना केमिकल के बालों में बरगंडी टोन चाहती हैं, तो यह तरीका आपके काम का है।

गुड़हल के फूल से बनाएं हेयर डाई

गुड़हल का फूल - 5 से 6

मेहंदी - 1 चम्मच (ऑप्शनल)

पानी

जानिए कैसे बनाएं हेयर डाई

इसको बनाने के लिए गुड़हल के फूलों को सबसे पहले धोकर पीस लें।

अब इस पेस्ट में थोड़ा सा मेहंदी डालें।

फिर जरूरत के हिसाब से पानी मिलाकर पेस्ट बना लें।

इस आसान तरीके से आपका हेयर डाई तैयार हो जाएगा।

ऐसे करें इस्तेमाल

बालों और स्कैल्प पर इस पेस्ट को अच्छे से अप्लाई करें।

इसको कम से कम 45 मिनट तक लगा रहने दें।

फिर हेयर वॉश कर लें।

इसके इस्तेमाल से पहले बालों को शैंपू से धोना है। क्योंकि साफ बालों में यह कलर तेजी से चढ़ता है। यह हेयर डाई लगाने के बाद बालों में शैंपू नहीं करना है, वरना सारा रंग बालों से उतर जाएगा।

रिजल्ट

हालांकि आपको पहली बार में ही बहुत डार्क कलर नहीं मिलेगा। अगर आप सप्ताह में दो-तीन बार इसका इस्तेमाल करती हैं, तो आपको फर्क साफ नजर आएगा। वहीं बाल भी पहले से ज्यादा सॉफ्ट और शाइनी नजर आएंगे।

चुकंदर का इस्तेमाल

अगर आप गुड़हल के फूलों का इस्तेमाल नहीं करना चाहती हैं, तो आप चुकंदर का इस्तेमाल कर सकती हैं। चुकंदर से हेयर डाई बनाने का तरीका वहीं रहेगा। बस इसमें आप गुड़हल की जगह चुकंदर का इस्तेमाल करेंगी।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार