Western Uttar Pradesh का वांछित अपराधी Thailand में गिरफ्तार : पुलिस सूत्र

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 24, 2024

नोएडा पुलिस द्वारा कई मामलों में वांछित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के भगोड़े कुख्यात अपराधी रवि नागर उर्फ रवि काणा को थाईलैंड में गिरफ्तार किया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यहां यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि थाईलैंड के अधिकारियों ने नागर के साथ उसकी प्रेमिका काजल झा को भी हिरासत में ले लिया है। नागर और झा को थाईलैंड में पकड़े जाने की पुष्टि करते हुए एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘गौतमबुद्ध नगर पुलिस इंटरपोल और थाईलैंड के अधिकारियों के संपर्क में है। इस साल जनवरी में नागर के देश से भागने के संदेह में उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर और रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया गया था।’’ अधिकारी ने कहा कि आरोपियों को यहां उनके खिलाफ चल रहे मामलों की सुनवाई के लिए उचित कानूनी कार्यवाही के बाद नोएडा वापस लाया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Shah ने BJP और उसके छद्म सहयोगियों को नेशनल कॉन्फ्रेंस को हराने का निर्देश दिया: Omar

विपक्षी दलों के नेताओं को जेल भेजने में Congress अव्वल : Chief Minister Mohan Yadav

Manoj Tiwari ने मुझ पर हमला कराया क्योंकि लोग अब उन्हें स्वीकार नहीं कर रहे हैं: Kanhaiya

Shakti Yojana से Metro को नुकसान होने संबंधी प्रधानमंत्री की टिप्पणी से हैरान हूं: Shivkumar