कोटद्वार में दो लोगों से 16.35 लाख रु. ठगने वाला इनामी साइबर अपराधी बिहार से गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 27, 2025

उत्तराखंड में पौड़ी पुलिस ने दो लोगों से कथित तौर पर 16.35 लाख रुपये ठगने वाले इनामी साइबर अपराधी को बिहार से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अपराधी की पहचान पश्चिमी चंपारण निवासी साजिद खान (20) के रूप में हुई है जिस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित है। उसने बताया कि कोटद्वार में दो पीड़ित आरती बेलवाल और गणेश चौधरी द्वारा ठगी की शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने अज्ञातों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की प्रासंगिक धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था और तभी से उनकी तलाश की जा रही थी।

पुलिस ने बताया कि परिजनों को नुकसान पहुंचाने का डर दिखाकर बेलवाल से 6.90 लाख रुपये और चौधरी से 9.45 लाख रुपये ठगे गए। उसने बताया कि जांच में दोनों अपराध एक ही गिरोह द्वारा किए जाने का पता चला जिसके बाद 24 जून को खान को बिहार से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि खान को बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

प्रमुख खबरें

Maharashtra Cyber ने फर्जी FMGE सर्टिफिकेट रैकेट का किया भंडाफोड़, दो और आरोपी पकड़े गए

Odisha Cabinet ने कालाहांडी में 4,708 करोड़ की बिजली परियोजना को दी मंजूरी

उत्तर प्रदेश में Diwali के अगले दिन भीषण Road Accidents, 25 लोगों ने गंवाई जान और 60 घायल

दीया मिर्जा विवाद: NCP SP ने BMC मेयर रितु तावड़े की पटाखे पर अपील को घेरा