Bhopal में लगे कमलनाथ के 'वांटेड' पोस्टर, पूर्व सीएम ने कहा- मुझे बीजेपी से किसी सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है

By अंकित सिंह | Jun 23, 2023

मध्य प्रदेश में राजनीतिक हलचल बढ़ती जा रही है। इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने है। आज भोपाल में कांग्रेस नेता कमलनाथ को लेकर एक पोस्टर चिपकाया गया था। इसमें उन्हें 'भ्रष्टाचार-नाथ' बताया गया। इतना ही नहीं, उन्हें वांछित भी करार दिया गया। इसी को लेकर कांग्रेस नेता कमलनाथ ने पलटवार किया है। पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि चूंकि मेरे पास भ्रष्टाचार या घोटाले का कोई मामला नहीं है, इसलिए भाजपा अब झूठी खबरें फैला रही है। कांग्रेस भ्रष्टाचार को लेकर मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार पर लगातार आरोप लगा रही है। हालांकि, भाजपा की ओर से भी पलटवार किया जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: Madhya Pradesh: उपराष्ट्रपति धनखड़ का लोगों से विश्व एकता के प्रतीक योग को अपनाने का आह्वान

क्या हा मामला

गौरतलब है कि भोपाल के मनीषा मार्केट में एमपी कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के आपत्तिजनक पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टरों में एक क्यूआर कोड है, साथ ही अनुभवी नेता की तस्वीर के साथ उन्हें "भ्रष्टाचार नाथ" कहा गया है और कहा गया है कि वह "वांटेड" थे। इस बीच, राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पोस्टरों को कांग्रेस पार्टी के भीतर कलह का नतीजा बताया है। उन्होंने कहा कि 'फटा पोस्टर निकला जीरो' याद है? मेरे कांग्रेस मित्रों को पुलिस स्टेशन जाने से पहले सोचना चाहिए कि क्या किसी जानने वाले ने यह (पोस्टर लगाने) किया है। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर