Malaika Arora Birthday: टीचर बनने की थी ख्वाहिश, फिर कैसे बनीं आइटम क्वीन, मलाइका की अनसुनी कहानी

By अनन्या मिश्रा | Oct 23, 2025

बॉलीवुड डीवा मलाइका अरोड़ा आज यानी की 23 अक्तूबर को अपना 52वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने अपनी मेहनत से मॉडलिंग और बॉलीवुड में नाम कमाया है। हालांकि उनका सफर इतना आसान नहीं रहा, लेकिन उन्होंने कभी मुश्किल हालातों के सामने हार नहीं मानी और आज वह न सिर्फ एक सफल एक्ट्रेस बल्कि फिटनेस और स्टाइल आइकन के रूप में भी जानी जाती हैं। शाहरुख खान के साथ 'छैया-छैया' गाने से लोगों के दिलों पर राज करने वाली मलाइका किसी पहचान की मोहताज नहीं है। वह आज भी टीवी और फिल्मों पर अपने ग्लैमरस डांस की वजह से इंडस्ट्री पर राज कर रही हैं। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर मलाइका अरोड़ा के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

टीचर बनना चाहती थीं एक्ट्रेस

मलाइका अरोड़ा कभी भी एक्टिंग के प्रोफेशन में नहीं आना चाहती थीं, वह हमेशा से टीचर बनना चाहती थीं। लेकिन डांस में उनकी रुचि ने एक्ट्रेस को बीटाउन की आइटम गर्ल बना दिया। मलाइका अरोड़ा ने अपने डांस को निखारने के लिए जैज बैले, भरतनाट्यम और बैले में ट्रेनिंग ली। यह ट्रेनिंग उन्होंने महज 4 साल की उम्र से लेना शुरूकर दिया था।

आइटम गर्ल

डांस की मेहनत के बलबूते पर मलाइका ने 'छैया छैया' (दिल से), 'मुन्नी बदनाम हुई' (दबंग), 'आप जैसा कोई', 'हे बेबी', और 'पांडे सीटी' (दबंग 2), 'काल धमाल' (काल), जैसे हिट गाने दिए हैं। एक्ट्रेस आइटम नंबर के अलावा डांस रियलिटी शोज को जज करती हैं और खुद का योग फिटनेस कैंपेन भी चलाती हैं। वहीं मलाइका अरोड़ा मॉडलिंग के जरिए अपनी इंटरनेशनल पहचान भी बना चुकी हैं।

प्रमुख खबरें

Ganesh Visarjan 2026 Date: 25 सितंबर को होगा बप्पा का विसर्जन, यह है अनंत चतुर्दशी का शुभ मुहूर्त

झूठ फैलाना बंद करे पाकिस्तान... UN में सिंधु जल संधि पर इस्लामाबाद के पत्र पर भारत की कड़ी आपत्ति, Court of Arbitration को बताया गैर-कानूनी

SIR पर अंदरूनी मतभेद की खबरों को चुनाव आयोग ने किया खारिज, कहा- सभी फैसले सर्वसम्मति से लिए गए, विपक्ष का CEC ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला

Asian Games 2026 Schedule | 23 सितंबर को भारतीय एथलीटों का पूरा शेड्यूल, जानें कब और किस इवेंट में उतरेंगे स्टार खिलाड़ी