यहां आकर कहना चाहता था हम इजरायल के साथ खड़े हैं, बाइडेन की दो टूक- हमास नहीं करता फिलिस्तीनियों का प्रतिनिधित्व

By अभिनय आकाश | Oct 18, 2023

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन बुधवार को युद्धग्रस्त इज़राइल में तेल अवीव पहुंचे। बाइडेन की ये हाई रिस्क यात्रा मानी जा रही है। हमास ने 7 अक्टूबर को इज़राइल पर एक आश्चर्यजनक हमला किया था और इज़राइल ने उसके बाद जवाबी हमला किया था। बिडेन ने इज़राइली प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात की और कहा कि अमेरिका हम यहूदी राष्ट्र का समर्थन करना जारी रखेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि इज़राइल के पास अपनी रक्षा के लिए आवश्यक चीजें हों। नेतन्याहू के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान, बाइडेन ने उनसे कहा कि गाजा के अल-अहली अस्पताल में विस्फोट ऐसा प्रतीत होता है कि यह विस्फोट आपकी नहीं बल्कि दूसरी टीम ने किया है।

इसे भी पढ़ें: Biden in Israel: अमेरिका ने जो कहा वो किया पूरा, नेतन्याहू बोले- 7 अक्टूबर इजरायल के इतिहास का काला दिन

बाइडेन ने कहा कि हम ये भी चर्चा करने वाले हैं कि यहां से कहां जा सकते हैं। इजरायली फोर्स का कमिटमेंट सराहनीय है। जो बाइडेन की बातों से ये साफ है कि इजरायल के समर्थन में अमेरिका खुलकर उतर आया है। फिलिस्तिन को लेकर अमेरिका ने अपनी बात को फिर से टू स्टेट रिशॉल्यूशन की बात को दोहराया। 

प्रमुख खबरें

Dombivli में घरेलू विवाद पर 32 वर्षीय बेटे ने 70 साल के पिता को उतारा मौत के घाट

मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा जरूरी, Jairam Ramesh ने SIR प्रक्रिया रोकने की मांग की

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई! CJP संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को फ़्लाइट से हिरासत में लिया गया, ध्रुव राठी और रत्ना सिंह पर भी एक्शन

Ranji Trophy: व्यक्तिगत प्रदर्शन को टीम सफलता में बदलें खिलाड़ी, कोच Vijay Dahiya की सलाह