मुझे माफ कर दें...बीजेपी संग गठबंधन की चाह में उद्धव ने क्या-क्या किया, एकनाथ शिंदे ने विधान परिषद में कर दिया खुलासा

By अभिनय आकाश | Mar 18, 2025

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विधान परिषद में सनसनीखेज दावा करते हुए खुलासा किया कि पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने दिल्ली में एक बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से माफ़ी मांगी थी और भाजपा के साथ सरकार बनाने की इच्छा जताई थी। शिंदे ने कहा कि हालांकि, मुंबई लौटने पर ठाकरे अपनी बात से मुकर गए।

सीएम एकनाथ शिंदे ने अंदरूनी कहानी का खुलासा करते हुए कहा ति उद्धव ठाकरे ने दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात की और कहा, 'कृपया मुझे माफ़ करें।  हम फिर से आपके साथ हाथ मिलाना चाहते हैं।' लेकिन मुंबई लौटने के बाद उन्होंने अपना रुख बदल दिया। शिंदे ने आगे बताया कि शिवसेना (यूबीटी) नेता अनिल परब भी इसी तरह की पिछले दरवाजे से बातचीत में शामिल थे। अनिल परब, जब आपको नोटिस मिला तो आप भी (भाजपा नेताओं से मिलने) गए थे। आपने मामले से बचने के लिए कहा और राहत मिलने के बाद आपने पाला बदल लिया। मैं यह अच्छी तरह जानता हूं।

इसे भी पढ़ें: 'जो संभाजी का अपमान करेगा उसे छोड़ेंगे नहीं', औरंगजेब विवाद पर विधानसभा में दहाड़े एकनाथ शिंदे

हमने खुले तौर पर अपना रुख अपनाया

महा विकास अघाड़ी (एमवीए) से अलग होने और भाजपा के साथ गठबंधन करने के अपने फैसले का बचाव करते हुए शिंदे ने कहा कि उनके गुट ने ठाकरे के विपरीत पारदर्शी तरीके से काम किया। शिंदे ने सदन में घोषणा की, हमने सब कुछ खुले तौर पर किया। हमने छिपकर काम नहीं किया। हमने तब रुख अपनाया, जब धनुष-बाण के प्रतीक शिवसेना और बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा खतरे में थी। जब आपने (ठाकरे) औरंगजेब की विचारधारा को अपनाया, तो हमने आपकी गाड़ी पलट दी।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 30 करोड़ रुपये के साइबर फ्रॉड सिंडिकेट का किया पर्दाफाश, 7 आरोपी अरेस्ट

PM Modi पर बयान के बाद देशभर में BJP का विरोध, Rahul Gandhi और Kharge से माफी की मांग की

Punjab में कानून-व्यवस्था बिगड़ने का आरोप, BJP ने मांगा CM Bhagwant Mann का इस्तीफा

हूती दानदन दाग रहे सऊदी पर मिसाइल, पाकिस्तान ने हथियारों और Air Defence System की सप्लाई बढ़ाई