Waqf Act hearing: सुनवाई पूरी, सुप्रीम कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

By अभिनय आकाश | May 22, 2025

सर्वोच्च न्यायालय ने गुरुवार को तीन प्रमुख मुद्दों पर अपना अंतरिम आदेश सुरक्षित रख लिया है। भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई और न्यायमूर्ति एजी मसीह की अगुवाई वाली पीठ ने सभी पक्षों की ओर से तीन दिनों की मैराथन बहस के बाद सुनवाई पूरी की। केंद्र ने अधिनियम का दृढ़ता से बचाव करते हुए तर्क दिया कि वक्फ स्वाभाविक रूप से एक "धर्मनिरपेक्ष अवधारणा" है और इसलिए इस पर रोक नहीं लगाई जानी चाहिए, उन्होंने "संवैधानिकता की धारणा" का हवाला दिया जो कानून का समर्थन करती है।

इसे भी पढ़ें: वक्फ इस्लाम का जरूरी हिस्सा नहीं, सिर्फ दान है, सुप्रीम कोर्ट में सरकार की दलील

वरिष्ठ अधिवक्ता अहमदी ने सरकार का विरोध किया

वरिष्ठ अधिवक्ता हुजेफा अहमदी का कहना है कि धारा 3ई मुस्लिम आदिवासी से संपत्ति को वक्फ के रूप में समर्पित करने के अधिकार को छीन लेती है। अहमदी सरकार के इस तर्क का विरोध करते हैं कि 3ई आदिवासी भूमि को अलग-थलग होने से बचाती है। दूसरी ओर, यह आदिवासी मुस्लिम को वक्फ बनाने के अधिकार को कम करने के लिए अलग-थलग कर देती है। सरकार का कहना है कि आदिवासी मुस्लिम ट्रस्ट बना सकते हैं। यदि वे ट्रस्ट बना सकते हैं, तो उन्हें अपनी संपत्ति से वंचित होने से कैसे बचाया जा सकता हैं। 

प्रमुख खबरें

Women Health: क्या प्रेग्नेंसी वाला Sugar, Delivery के बाद भी बना रहता है? जानें पूरा सच

Ram Navami पर PM Modi का राष्ट्र के नाम संदेश, प्रभु राम के आशीर्वाद से पूरा होगा Viksit Bharat का संकल्प

Donald Trump का सनसनीखेज दावा, Iran ने दिया था Supreme Leader बनने का Offer!

Bengal में किसकी सरकार? Pre-Poll Survey ने खोला राज, TMC और BJP की सीटों का पूरा गणित