'Waqf Bill संविधान पर सीधा हमला', जयराम रमेश का सवाल, JDU और TDP क्या कर रही?

By अंकित सिंह | Mar 31, 2025

वक्फ संशोधन विधेयक पर कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि वक्फ (संशोधन) विधेयक संविधान पर सीधा हमला है और इसकी बुनियाद के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि हर विपक्षी दल इसका विरोध कर रहा है, लेकिन सवाल यह है कि 'धर्मनिरपेक्ष' पार्टियों जेडी(यू) और टीडीपी का क्या कहना है? उन्होंने कहा कि यह पहली बार था कि समिति में खंड-दर-खंड चर्चा की गई। अगर वे इसे लागू करते हैं, तो हम लोकतांत्रिक तरीके से इसका विरोध करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: वक्फ बिल को लेकर केंद्र सरकार पर बरसे असदुद्दीन ओवैसी, कहा- यह मुसलमानों पर सीधा हमला

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तारिक अनवर ने सोमवार को कहा कि उन्हें ‘अब भी उम्मीद’ है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार संसद में विवादास्पद वक्फ विधेयक के पेश किए जाने पर उसके खिलाफ रुख अपनाएंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री ईद के अवसर पर ऐतिहासिक गांधी मैदान में स्थानीय निवासियों के साथ ‘नमाज’ अदा करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। उन्हें इस तथ्य से अवगत कराया गया कि अरशद मदनी जैसे इस्लामी नेताओं द्वारा जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष की ओर से आयोजित इफ्तार के ‘बहिष्कार’ की घोषणा से अप्रभावित नीतीश कुमार भी ईद की बधाई देने के लिए गांधी मैदान में उपस्थित हैं।

प्रमुख खबरें

36 साल बाद खुला Srinagar का Raghunath Temple, आतंक के दौर में मंदिर को तोड़ कर मूर्तियां झेलम में फेंकी गयीं थीं

Nayara Energy ने बढ़ाए Petrol-Diesel के दाम, टंकी फुल कराने की मची होड़

जब बुलावा आएगा, Rahul Gandhi भी आएंगे, Ayodhya में दर्शन के बाद बोले दिग्विजय सिंह

हम Kerala की A-Team हैं, Shashi Tharoor का बड़ा दावा- Congress जीतेगी 100 सीटें