'जबरदस्ती पारित किया वक्फ विधेयक, यह संविधान पर खुला हमला', Waqf Bill पर सोनिया गांधी ने सरकार को घेरा

By अंकित सिंह | Apr 03, 2025

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुरुवार को वक्फ (संशोधन) विधेयक को संविधान पर बेशर्म हमला करार देते हुए कहा कि यह समाज को स्थायी ध्रुवीकरण की स्थिति में रखने की भाजपा की रणनीति का हिस्सा है। लोकसभा द्वारा वक्फ संशोधन विधेयक पारित किए जाने के कुछ घंटों बाद गांधी ने कहा कि निचले सदन में इस विधेयक को "बुलडोजर" से पारित कर दिया गया। यहां संविधान सदन में कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में कांग्रेस सांसदों को संबोधित करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि एक राष्ट्र, एक चुनाव विधेयक संविधान का एक और उल्लंघन है और पार्टी इसका कड़ा विरोध करेगी।

इसे भी पढ़ें: लोकसभा में आधी रात को पारित हुआ वक्फ विधेयक, विपक्षी सांसदों के संशोधन खारिज, सरकार बोली- यह इस्लाम विरोधी नहीं

सोनिया गांधी ने यह भी आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने 2004-2014 के दौरान की गई कई पहलों को अपनी निजी उपलब्धियों के रूप में पुनः ब्रांड किया, पुनः पैकेज किया और विपणन किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि इसे भी हमारी अपनी सार्वजनिक आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से उजागर करने की आवश्यकता है। संसद के दोनों सदनों के कामकाज पर बोलते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष के नेताओं को बोलने की अनुमति नहीं है और सत्ता पक्ष अक्सर कांग्रेस को अपने मुद्दे उठाने की अनुमति न देने के लिए व्यवधान पैदा करता हुआ पाया जाता है।

प्रमुख खबरें

वाराणसी MLC Counting में धांधली का अखिलेश यादव ने लगाया आरोप, कहा नहीं दे रहे जीत का सर्टिफिकेट

Cyclone Arnab से ओडिशा में भारी बारिश और तबाही, 43 हजार से अधिक लोग सुरक्षित निकाले गए

परविंदर झोटा हत्याकांड: Punjab में AAP विधायकों का घेराव करेगी संयुक्त कार्रवाई समिति

PRAGATI बैठक में PM Modi ने 16000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की समीक्षा की