बिल में मोदी-शाह ने ऐसा क्या जोड़ा, वक्फ का 9.43 लाख एकड़ जमीन जब्त, धमकी देने वालों की सारी गलतफहमी कैसे निकाल दी?

By अभिनय आकाश | Apr 03, 2025

तमाम अटकलों, अनुमानों और बयानों के बीच आखिरकार मोदी सरकार ने लोकसभा में 2 अप्रैल को वक्फ अमेंडमेंट बिल 2024 पेश कर दिया। सब तरफ शोर था, जोर से था, कि कानून बनकर रहेगा। अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने बिल को पेश किया, जिसे एनडीए में शामिल टीडीपी, जेडीयू और चिराग पासवान की पार्टी का समर्थन मिला। वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि वक्फ में गैर इस्लामिक शामिल नहीं होगा। ऐसा कोई प्रावधान नहीं है। वोट बैंक के लिए अल्पसंख्यकों को डराया जा रहा है। एक सदस्य ने ये कह दिया कि ये बिल अल्पसंख्यक मंजूर नहीं करेंगे तो इस पर शाह ने पूछा कि क्या धमकी दे रहे हो भाई! देश का कानून है स्वीकार करना पड़ेगा। लोकसभा में जिस तरह से सत्ता पर काबिज एनडीए के सांसदों ने विपक्ष की धज्जियां उड़ाई उससे वक्फ बिल पर विपक्ष पूरी तरह से घुटनों पर आ गया। 

इसे भी पढ़ें: वक्फ भूमि को लेकर संसद में अमित शाह के आंकड़े, वक्फ बोर्डों के पास 100 वर्षों में 18 लाख एकड़ भूमि थी, पिछले 12 वर्षों में इसमें 21 लाख एकड़ की वृद्धि हुई

बीजेपी अगर अच्छे मन से मुसलमानों के वेलफेयर के लिए वक्फ का इस्तेमाल भी करना चाहे तो वो कानून नहीं है। 17 राज्यों में सरकार है। वक्फ बनाने का काम सीधे राज्य सरकार के अंदर में होता है। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में सरकार में आने पर वक्फ बोर्ड के हेड पार्टी विधायक अमानतुल्लाह खान को बना दिया। बाद में ईडी की जांच में सामने आया कि दिल्ली वक्फ बोर्ड (डीडब्ल्यूबी) के अध्यक्ष के रूप में अमानतुल्ला ने 2016 से 2021 के कार्यकाल के दौरान अर्जित अवैध धन का इस्तेमाल दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में एक संपत्ति खरीदने के लिए किया गया था। इसी तरीके से हर जगह ये लूट चल रही थी। इसे रोकने का इंतजाम किया गया। 

इसे भी पढ़ें: लोकसभा में आधी रात को पारित हुआ वक्फ विधेयक, विपक्षी सांसदों के संशोधन खारिज, सरकार बोली- यह इस्लाम विरोधी नहीं

आपने देखा होगा कि कई जगह खुशियां मनाई गई, पटाखें फोड़े गए। मुस्लिम तबका जो अब तक इन बोर्ड वालों से शोषित हो रहा था। मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड को लग रहा है कि ये कब्जा इनके हाथ से निकल जाएगा। आपने लालू यादव का लोकसभा में दिया वायरल भाषण भी वायरल हो गया। इसमें लालू कहते नजर आए कि कड़ा कानून बनाओ। पटना के अंदर डाक बंगला चौराहे के पास कई जमीनों पर कब्जा हो गया। आप सरकार में रहते हो तो दूसरी बात कहते हो और विपक्ष में रहो तो दूसरी बात। लेकिन कल ये लोकसभा से पास हो गया और आज राज्यसभा से भी आज पास हो जाएगा। वहीं कल तक इस पर राष्ट्रपति महोदया की मुहर लग जाएगी। 

प्रमुख खबरें

Puri का चमत्कार! एक ही आग पर रखे 7 बर्तनों में सबसे ऊपर वाला खाना पहले कैसे पकता है?

सभी मंत्रियों और विधायकों के साथ कल Akal Takht के सामने पेश होंगे CM Bhagwant Mann, बोले- जो फैसला आएगा, सिर झुकाकर मानेंगे

लापता लेडीज के छोटू उर्फ सतेन्द्र सोनी के साथ मारपीट, बकाया Payment मांगने पर फिल्म Director ने खोया आपा!

Delhi Weather Update: 51 डिग्री पहुंचा Heat Index, मौसम विभाग की चेतावनी- अभी और सताएगी उमस