Muslim League पर देश में छिड़ा संग्राम, राहुल पर भाजपा के हमले के बाद कांग्रेस ने किया पलटवार

By अंकित सिंह | Jun 02, 2023

अपने अमेरिका दौरे के दारन कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मुस्लिम लीग को लेकर जो बयान दिया है उसपर देश की राजनीति गर्म हो गई है। राहुल ने मुस्लिम लीग को राहुल ने धर्मनिरपेश बताया था। इसके बाद भाजपा उनपर जबरदस्त तरीके से हमलावर है। हालांकि, अब कांग्रेस की ओर से पर पलटवार किया गया है। कांग्रेस ने साफ तार पर कहा है कि यह वह मुस्लिम लीग है जिसके साथ भाजपा ने नागपुर नगरपालिका में गठबंधन किया था। 

भाजपा का आरोप

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज अपने बयान में कहा कि राहुल गांधी को शायद यह पता नहीं है कि हिंदुस्तान आज़ाद हो चुका है और यहां की समस्याओं का समाधान यहां की सरकार ही करेगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार हेट इंडिया कैंपेन चला रहे हैं। वे मोहब्बत के बाज़ार में नफरत के सौदागर बन गए हैं।  उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि यह बहुत ही दुखद है। विदेशी धरती पर इस प्रकार की बयानबाज़ी करना देश बिल्कुल स्वीकार नहीं करेगा। 

इसे भी पढ़ें: Rahul Gandhi ने मुस्लिम लीग को बताया धर्मनिरपेक्ष, पलटवार करते हुए रिजिजू ने बताया बेहद दुर्भाग्यपूर्ण

राहुल गांधी के रूह में जिन्ना

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने कहा कि मुस्लिम लीग को धर्मनिरपेक्ष कहना यह ज्यादा खतरनाक है...राहुल गांधी यह कहकर बंटवारे का बीजारोपण कर रहे हैं। कांग्रेस व राहुल गांधी के रूह में जिन्ना रहता है। यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "2024 के चुनाव सामने हैं, वह (राहुल गांधी) जो कुछ भी कहना चाहते हैं, उन्हें यहां जनता के बीच आना चाहिए और बोलना चाहिए। वह विदेशी धरती पर देश का अपमान क्यों कर रहे हैं? उन्हें इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।"

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर