कोरोना वायरस के खिलाफ जंग जीतने के लिए युद्ध स्तर की योजना की जरूरत : गुतारेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 26, 2020

संयुक्त राष्ट्र।  संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुतारेस ने बृहस्पतिवार को आगाह किया कि विश्व घातक कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई नहीं जीत पा रहा है और इससे मुकाबले के लिए युद्ध स्तर की योजना बनाने की जरूरत है क्योंकि दिन ब दिन दुनिया में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव सऊदी अरब द्वारा कोरोना वायरस पर आयोजित जी20 के वर्चुअल समिट को संबोधित कर रहे थे।

लेकिन उसके बाद 12 दिन में ही एक लाख मामले हो गए। उसके बाद चार दिन में ही एक लाख मामले हो गए। इसके बाद डेढ़ दिन में ही एक लाख मामले हो गए।’’ गुतारेस ने कहा कि जिस दर से संक्रमित लोगों की संख्या बढती जा रही है, ऐसे में युद्ध स्तर की तरह इससे मुकाबला करने की जरूरत है। यूरोपीय संघ और 19 औद्योगिक देशों के समूह के नेताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस वर्चुअल शिखर सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Anahat Singh और Abhay Singh एशियाई खेलों के फाइनल में, Olympic 2028 कोटा से एक कदम दूर

Imran Khan की PTI ने टाला इस्लामाबाद मार्च, सुरक्षा पर 1 अरब पाकिस्तानी रुपये खर्च होने का अनुमान

UP चुनाव 2027 से पहले क्या होगा कुछ बड़ा? PM मोदी के साथ CM योगी की हुई बैठक, अब नितिन नबीन से होगी मुलाकात

Mumbai में 21 घंटे की विसर्जन यात्रा के बाद समुद्र तट पहुंचे Lalbaugcha Raja