MP में कोरोना से वॉर्डबॉय की मौत, सरकार ने मृतक के परिवार को दी 50 लाख की आर्थिक मदद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 02, 2020

इंदौर। मध्यप्रदेश में कोविड-19 के मोर्चे पर ड्यूटी के दौरान दम तोड़ने वाले कोरोना योद्धाओं की फेहरिस्त में 43 वर्षीय वॉर्डबॉय का नाम शामिल हो गया है। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि वॉर्डबॉय विजय चंदेले (43) शहर के एक सरकारी अस्पताल के कोविड-19 वॉर्ड में पिछले दिनों ड्यूटी कर रहे थे। इस महामारी से संक्रमित होने के बाद एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान 30 अप्रैल को उनकी मौत हो गयी। अधिकारियों ने बताया कि चंदेले के शोकसंतप्त परिवार को प्रदेश सरकार ने 50 लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की है। राज्य के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने दिवंगत वॉर्डबॉय की पत्नी को इस रकम का चेक शनिवार को सौंपा। इस मौके पर इंदौर लोकसभा क्षेत्र के सांसद शंकर लालवानी और आला अधिकारी भी मौजूद थे। 

इस बीच, मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ की इंदौर इकाई के मीडिया सचिव शिवाकांत वाजपेयी ने कहा कि चंदेले राज्य के पहले वॉर्ड बॉय थे जो कोविड-19 वॉर्ड में मरीजों की सेवा करते हुए संक्रमित हुए और उनकी जान इस महामारी के खिलाफ जारी संघर्ष के दौरान गयी। इस मामले से सबक लेते हुए प्रदेश सरकार को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिये बेहतर गुणवत्ता वाले व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों (पीपीई) का इंतजाम करना चाहिये। वाजपेयी ने यह आरोप भी लगाया कि शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के प्रशासन ने 29 अप्रैल को जारी आदेश में एक अस्पताल के कोविड-19 वॉर्ड में चंदेले की ड्यूटी लगा दी थी, जबकि उस वक्त वह खुद एक मरीज के रूप में इस महामारी से जूझते हुए जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के 300 से अधिक मजदूरों को लेकर महाराष्ट्र से विशेष ट्रेन भोपाल पहुंची 

कर्मचारी नेता ने इस कथित गड़बड़ी की जांच की मांग करते हुए कहा, क्या महाविद्यालय प्रशासन को इसकी सुध तक नहीं थी कि चंदेले खुद कोविड-19 की चपेट में आ चुके हैं ? अधिकारियों ने बताया कि रेड जोन में शामिल इंदौर जिले में अब तक कोविड-19 के कुल 1,545 मरीज मिले हैं जिनमें से 74 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।

इसे भी देखें : Coronavirus के 6 नये लक्षणों की हुई पहचान, गौर से देखें यह खास रिपोर्ट 

प्रमुख खबरें

F&O Trading में घाटे का डर: SEBI के कड़े नियमों के बाद भी निवेशकों को औसतन ₹1.16 Lakh का भारी Loss

Data Privacy के साथ Meta का नया धमाका, Muse Glimmer AI Model अब सीधे आपके PC पर होगा डाउनलोड और कंट्रोल

ट्रंप मीडिया को $238 Million का भारी घाटा, Bitcoin और Crypto बाजार में गिरावट ने बढ़ाई Donald Trump की टेंशन

Banking Sector में UPI जैसा बदलाव लाएगा AI, कर्ज देने के पुराने तरीके बदलेंगे RBI Governor Sanjay Malhotra