शेन वॉर्न ने जादुई गेंदबाजी की लेकिन यह नहीं कहूंगा कि वह महानतम स्पिनर: गावस्कर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 07, 2022

नयी दिल्ली। महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर का मानना है कि दिवंगत शेन वॉर्न ने अपने कैरियर में जादुई गेंदबाजी की लेकिन वह सर्वकालिक महानतम स्पिनर नहीं हैं क्योंकि भारत में उनका प्रदर्शन ‘औसत’ रहा। वॉर्न ने 1992 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण के बाद से आस्ट्रेलिया के लिये 145 टेस्ट खेलकर 708 विकेट लिये। उन्होंने 194 वनडे में 293 विकेट चटकाये। यह पूछने पर कि क्या वॉर्न को वह महानतम स्पिनर मानते हैं, गावस्कर ने कहा कि वह भारतीय स्पिनरों और श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन को वॉर्न से ऊपर रखेंगे। उन्होंने ‘इंडिया टुडे’ से कहा ,‘‘ मैं ऐसा नहीं कहूंगा। मेरी नजर में भारतीय स्पिनर और मुथैया मुरलीधरन उनसे बेहतर हैं।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ इसका कारण यह है कि भारत के खिलाफ शेन वॉर्न का रिकॉर्ड औसत रहा है।भारत में उन्होंने एक ही बार नागपुर में पांच विकेट लिये।’’

प्रमुख खबरें

Arjun Tendulkar की नेट्स में दिखी शानदार फॉर्म, घातक यॉर्कर से कप्तान ऋषभ पंत को किया परेशान- Video

नक्सलवाद खत्म! PM Modi के Vision से बदलेगा बस्तर, CM Vishnu Deo Sai ने पेश किया Development का रोडमैप

महाकुंभ वाले IIT वाले बाबा अभय सिंह ने कर ली शादी, जानें किस कॉलेज से की पढ़ाई, दोनों के पास हैं कौन-कौन सी डिग्रियां?

Pawan Khera की गिरफ्तारी के लिए छापे मार रही Assam Police, CM Himanta बोले- पहले उसको पेलूंगा, फिर उसका पेड़ा बनाऊँगा