वार्न की गेंदबाजों को सलाह, कोहली को स्टंप पर नहीं करे गेंदबाजी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 10, 2019

नयी दिल्ली। दिग्गज लेग स्पिनर शेन वार्न ने गेंदबाजों को सलाह दी है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली के प्रहार से बचने के लिए उन्हें सीधी गेंद फेंकने की जगह लेग स्टंप या फिर ऑफ स्टंप के बाहर गेंदबाजी करें। वार्न ने ‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ से कहा, ‘‘अगर आप विराट कोहली को गेंदबाजी कर रहे है तो लेग स्टंप पर गेंदबाजी करें और क्षेत्ररक्षक उधर ही रखे और अगर आप ऑफ स्टंप के बाहर गेंदबाजी कर रहे तो क्षेत्ररक्षक भी उसी तरफ रखें। आप उन्हें विकेट के सीधे में गेंदबाजी नहीं कर सकते। वह मैदान के दोनों तरफ शाट मार सकते है।’’ 

इसे भी पढ़ें: कोहनी की सर्जरी के बाद वापसी करते हुए डेविड वार्नर का शतक

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं एक बात कह सकता हूं कि मैंने एकदिवसीय क्रिकेट में किसी भी खिलाड़ी को विराट कोहली की तरह दबदबा बना कर खेलते हुए नहीं देखा है। डान ब्रैडमैन सर्वश्रेष्ठ रहे है लेकिन कोहली उनके करीब नहीं पहुंचे है।मैंने जितना क्रिकेट देखा है उसमें विव रिचर्ड्स सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे है। जिन खिलाड़ियों के खिलाफ मैंने खेला है उसमें लारा और तेंदुलकर सर्वश्रेष्ठ रहे है।’’ कोहली ने 2016 से 59 एकदिवसीय पारियों में 3985 रन बनाये है जिस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी शानदार रहा है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रांची एकदिवसीय में एकदिवसीय करियर का 41वां शतक लगया और तेंदुलकर के रिकार्ड 49 शतक से आठ पीछे है।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह