वार्नर ‘ओरेंज कैप’ और रबाडा ‘पर्पल कैप’ की दौड़ में अब भी आगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 06, 2019

नयी दिल्ली। डेविड वार्नर और कैगिसो रबाडा का आईपीएल 2019 का सफर भले ही लीग चरण में ही समाप्त हो गया लेकिन शुरुआती मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर ये दोनों अब भी क्रमश: ‘ओरेंज कैप’ और ‘पर्पल कैप’ के प्रबल दावेदार बने हुए हैं।  वार्नर ने सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से 12 मैचों में एक शतक और आठ अर्धशतकों की मदद से 692 रन बनाये। इसके बाद वह विश्व कप की तैयारियों के सिलसिले में स्वदेश लौट गये लेकिन अब भी आईपीएल के एक सत्र में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज को मिलने वाली ओरेंज कैप इस आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर के पास ही है। 

इसे भी पढ़ें: वर्ल्ड कप में किन खिलाड़ियों से विराट सेना को हो सकती है दिक्कत?

सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज को मिलने वाली ‘पर्पल कैप’ अभी दिल्ली के रबाडा के पास है जिन्हें पीठ दर्द के कारण दक्षिण अफ्रीका ने ऐहतियात के तौर पर स्वदेश बुला दिया है। रबाडा ने 12 मैचों में 25 विकेट लिये हैं। उनकी पर्पल कैप के लिये सबसे बड़ा खतरा उनके हमवतन इमरान ताहिर बने हुए हैं जिन्होंने चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से अब तक 21 विकेट लिये हैं। प्लेऑफ में जगह बनाने वाली चार टीमों में से हैदराबाद के खलील अहमद और मुंबई के जसप्रीत बुमराह ने 17-17, चेन्नई के दीपक चाहर ने 16 तथा हैदराबाद के राशिद खान और मुंबई के लेसिथ मलिंगा ने 15 -15 विकेट लिये हैं और असाधारण प्रदर्शन के दम पर वे पर्पल कैप हासिल कर सकते हैं। 

प्रमुख खबरें

Global Oil Crisis: होर्मुज संकट से $84 के पार पहुंचा Brent Crude, ईरान-अमेरिका में बढ़ी तकरार

India Neighborhood First policy: बांग्लादेश से लेकर नेपाल तक भारत का बड़ा गेम, पलटा पासा !

Google में बड़ा Leadership बदलाव: Demis Hassabis बने अध्यक्ष, 27 साल बाद Jeff Dean ने छोड़ी कंपनी

पुरानी पेंशन स्कीम लागू होगी या नहीं? सरकार ने संसद में दिया दो टूक जवाब