सुधर जाओ नहीं तो सुधार देंगे...इजरायल की हूती को लास्ट वार्निंग, हमास, हिजबुल्लाह और सीरिया की तरह होगा अंजाम

By अभिनय आकाश | Dec 31, 2024

इजराइल के संयुक्त राष्ट्र के राजदूत डैनी डैनन ने यमन के ईरान समर्थित हूतीआतंकवादियों को इजराइल पर मिसाइल हमले बंद करने के लिए कड़ी चेतावनी जारी की है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि वे ऐसा नहीं करते हैं तो उनका हश्र भी हमास, हिजबुल्ला और सीरिया के बशर अल असद जैसा होगा। उन्होंने ईरान सहित मध्य पूर्व में किसी भी टारगेट को इज़राइल की पहुंच से दूर नहीं बताया। इसके साथ ही कहा कि ईरानी प्रॉक्सी द्वारा हमलों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डैनन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से कहा कि यह कोई खतरा नहीं है। यह एक वादा है। आपका भी वही हश्र होगा जो उन लोगों का हुआ जो हमें नष्ट करना चाहते थे। उनकी टिप्पणियाँ हाल ही में गाजा में फिलिस्तीनियों के साथ एकजुटता में शुरू किए गए हूती ड्रोन और मिसाइल हमलों के बाद आई हैं। 

इसे भी पढ़ें: दोस्त हो तो अमेरिका जैसा, हूतियों ने इजरायल पर बैलिस्टिक मिसाइल से बोला हमला, THAAD ने हवा में ही कर दिया धुंआ-धुंआ

इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक भाषण में कहा था कि हूती भी वही सबक सीखेंगे, जो हमास, हिजबुल्ला, असद सरकार और अन्य लोगों ने सीखा है। उनकी सरकार ने कहा कि नेतन्याहू ने सैन्य नेताओं के साथ मिलकर ताजा हमलों पर नजर रखी। ईरान समर्थित हूती समाचार मंच ने टेलीग्राम पर एक पोस्ट में हमलों की सूचना दी लेकिन तत्काल कोई विवरण नहीं दिया। अमेरिकी सेना ने हाल के दिनों में यमन में हूती विद्रोहियों को भी निशाना बनाया है।  

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने मुख्य सचिव को समन भेजा, Hindalco मामले में 31 को होगी सुनवाई

Karan Adani ने Odisha CM मोहन माझी से मुलाकात की, स्वच्छ ऊर्जा और 3000 MW संयंत्र पर हुई चर्चा

Kannauj JNV में घटिया भोजन पर छात्रों का विरोध, DM के आश्वासन पर माना हंगामा

Sukhbir Singh Badal पर नांदेड़ में कृपाण से हमला हुआ, शिअद ने CBI जांच की मांग की