वॉरेन बुफे ने गेट्स फाउंडेशन से इस्तीफा दिया, नेतृत्व ढांचे को लेकर जुलाई में होगी योजना की घोषणा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 24, 2021

न्यूयॉर्क। वॉरेन बुफे ने बुधवार को बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन (बीएमजी) के ट्रस्टी के पद से इस्तीफा दे दिया। बिल एण्ड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के संस्थापकों के बीच तलाक की कार्रवाई चल रही है। वारेन की तरफ से यह बयान उस समय आया है, जब कुछ सप्ताह पहले बिल और मेलिंडा गेट्स ने शादी के 27 साल बाद तलाक लेने की घोषणा की है। हालांकि, उन्होंने कहा है कि मिलकर फाउंडेशन का कामकाज करते रहेंगे। बिल एण्ड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन दुनिया की सबसे बड़ी परोपकारी संस्था है। वॉरेन बुफे ने बुधवार को एक बयान में कहा, ‘‘चार साल से मैं ट्रस्टी रहा हूं -- एक निष्क्रिय ट्रस्टी -- मेरे कोष को पाने वाले इस फाउंडेशन का, बिल एण्ड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन।

इसे भी पढ़ें: भारत में कोविड-19 रोधी टीके की अब तक दी गयी 30 से करोड़ से अधिक खुराक

उन्होंने कहा कि वह उनके (वारेन), बिल और मेलिंडा के साथ फाउंउेशन के संचालन को लेकर सक्रिय तौर पर विचार करते रहे हैं। फाउंडेशन के संचालन में दीर्घकालिक तौर पर स्थिरता और निरंतरता तथा निर्णय के लिये विचार विमर्श करते रहे हैं। बिल और मेलिंडा के हाल में तलाक की घोषणा के परिपेक्ष में यह बातचीत होती रही है। मैं इस बारे में अतिरिक्त जानकारी जुलाई में साझा करूंगा।’’ कुछ लोगों ने इस परोपकारी संस्था के निदेशक मंडल में बदलाव की बात कही है जिससे कि फाउंडेशन को दिशा देने के लिये इसमें और लोगों को शामिल किया जा सके।

प्रमुख खबरें

Vinesh Phogat का मामला PM Modi तक पहुंचा, Sakshi Malik ने की निष्पक्ष Trial की अपील

Uday Kotak की बड़ी चेतावनी, America-Iran तनाव से भारत में जल्द फूटेगा महंगाई का बम

Stock Market में बड़ी गिरावट, Midcap-Smallcap शेयरों में सुनामी, Investors के लाखों करोड़ स्वाहा

डॉ. हरवंश चावला के नेतृत्व में BRISEC Chamber का बड़ा लक्ष्य, Global Partnership पर होगा फोकस