चोरी के इरादे से हुआ हमला या थी कोई और वजह? सैफ अली खान मामले में बोले अजित पवार

By अंकित सिंह | Jan 18, 2025

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान के आवास पर एक चोर द्वारा किए गए हमले के बाद महाराष्ट्र में राजनीतिक विवाद पैदा हो गया है। विपक्षी नेता राज्य सरकार को घेर रहे हैं और उस पर नागरिकों को सुरक्षा प्रदान करने में विफल रहने का आरोप लगा रहे हैं। घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि राज्य सरकार राज्य के हर हिस्से में कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के प्रयास कर रही है। पवार ने आगे कहा कि यह जानने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है कि आरोपी चोरी के इरादे से आया था या कुछ और।

इसे भी पढ़ें: पलट जाएगा दिल्ली का पूरा खेल! बुजुर्गों की पेंशन पर बीजेपी ने कर दिया सबसे बड़ा ऐलान

इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में पुलिस को कई सुराग मिले हैं और जल्द ही अपराधी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गृह विभाग का भी प्रभार संभाल रहे फडणवीस यहां मीडिया से बात कर रहे थे। सैफ पर बुधवार देर रात मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित उनके घर में एक घुसपैठिये द्वारा कई बार चाकू से वार किये जाने के बाद अभिनेता गंभीर रूप से घायल हो गए। एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘पुलिस जांच जारी है...उसे कई सुराग मिले हैं और मुझे लगता है कि पुलिस बहुत जल्द (अपराधी का) पता लगा लेगी।

प्रमुख खबरें

Trump के चहेते कैंडि‍डेट्स की करारी हार, SIR पर सवाल उठाने वाली प्रमिला समेत इन भारतवंशियों ने किया कमाल

अगरतला नगर निगम चुनाव: Tripura Congress ने 49 वार्डों में उतारे प्रत्याशी, CPM पर लगाया यह आरोप

Bihar में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने 46,549 किलो Ganja और हेरोइन पकड़ी

जकार्ता में 20,000 से अधिक Indonesian Troops की तैनाती, राष्ट्रपति फोन टैपिंग मामले में जांच जारी