अपने टी20 पदार्पण पर आवेश खान ने कहा, थोड़ा नर्वस था लेकिन रोहित भाई और राहुल सर ने सहज बनाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 21, 2022

कोलकाता, तेज गेंदबाज आवेश खान ने स्वीकार किया कि जब उन्हें पता चला की वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में वह पदार्पण करने जा रहे हैं तो वह थोड़ा नर्वस थे लेकिन कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ ने उन्हें सहज बनाये रखा। आवेश हालांकि टी20 अंतरराष्ट्रीय में पदार्पण पर प्रभावित नहीं कर पाये और उन्होंने चार ओवर में 42 रन दे दिये। भारत ने यह मैच 17 रन से जीतकर तीन मैचों की श्रृंखला में क्लीन स्वीप किया। आवेश ने बीसीसीआई.टीवी पर प्रसारित किये गये वीडियो में अपने साथी वेंकटेश अय्यर से कहा, ‘‘थोड़ी घबराहट होना तय है। जब मुझे पता चला कि मैं पदार्पण करने जा रहा हूं तो मैं थोड़ा नर्वस था क्योंकि जिस चीज के लिये मैंने इतनी कड़ी मेहनत की थी वह मुझे मिलने जा रही थी।

प्रमुख खबरें

नकली पनीर पर FSSAI का कड़ा रुख, गैर डेयरी उत्पादों के नाम स्पष्ट रखने का बना मसौदा

Mining Law में संशोधन के खिलाफ 28 सितंबर को Odisha Assembly घेरेगी BJD

Maharashtra Drought: फसल नुकसान पर Devendra Fadnavis का बड़ा एलान, कल जारी होगा राहत आदेश

GalaxEye को TDB से 63 करोड़ रुपये की मदद, बनेगा मल्टीसेंसर उपग्रह