Hamas India Connection: दिल्ली से चुराकर हमास को भेजी गई थी क्रिप्टोकरेंसी? पुलिस की जांच में क्या सामने आया

By अभिनय आकाश | Oct 11, 2023

क्या भारत से पैसा कभी फ़िलिस्तीनी आतंकवादी समूहों को भेजा गया था? 2022 में दिल्ली पुलिस द्वारा क्रैक किए गए क्रिप्टोकरेंसी मामले को देखते हुए कहा जा रहा है कि दिल्ली से गाजा स्थित आतंकवादी समूह हमास तक पैसे का एक रास्ता हो सकता। यह मामला इजरायल-हमास युद्ध और इजरायली अधिकारियों के रहस्योद्घाटन के बीच फिर से सामने आया है कि हमास इसके माध्यम से धन की मांग कर रहा था। 

इसे भी पढ़ें: Israel-Hamas जंग चीन के लिए फ़ायदे का सौदा? अटक जाएगा पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट काम, भारत के लिए क्यों है चिंता की बात

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि जांच से पता चला कि क्रिप्टोकरेंसी हमास की सैन्य शाखा अल-कसम ब्रिगेड द्वारा बनाए गए वॉलेट में पहुंच गई थी। क्रिप्टोकरेंसी का एक बड़ा हिस्सा मिस्र में अहमद मरज़ूक और फिलिस्तीन के अहमद क्यूएच सफ़ी सहित अन्य के खातों में स्थानांतरित किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि ये वॉलेट मिस्र के गीज़ा से संचालित किए जा रहे थे। क्रिप्टो को मोहम्मद नसीर इब्राहिम अब्दुल्ला के वॉलेट में भी जमा किया गया था, लेकिन खातों को इज़राइल द्वारा आतंक-वित्तपोषण कार्रवाई में जब्त कर लिया गया था।

प्रमुख खबरें

Jyotiraditya Scindia बोले: दो सदियों से Hindi Journalism राष्ट्र चेतना की रीढ़, राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान।

Rulers have become killers..., अभिषेक बनर्जी हमले पर Mamata आग बबूला, Kharge-Akhilesh ने भी BJP को घेरा

केंद्रीय मंत्री का दावा- पहले गांधी, अब PM Modi हैं India के सबसे बड़े Brand Ambassador

Russia की तस्वीर ने हिलाई दुनिया, रातों-रात पलटी भारत की किस्मत!