By अभिनय आकाश | Mar 21, 2025
पाकिस्तानी उच्चायोग ने अपने राष्ट्रीय दिवस पर एक कर्यक्रम का आयोजन किया। उसमें कोई भारतीय अधिकारी मौजूद नहीं था। क्या पाकिस्तान ने भारतीय अधिकारियों को कोई निमंत्रण दिया था। प्रभासाक्षी के सवाल पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा कि पाकिस्तान के हाई कमीशन ने नवरोज का त्यौहार मनाया। उसमें उन्होंने किसी को आधिकारिक रूप से बुलाया या नहीं उस बार में मेरे पास अभी कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। लेकिन मैं इस मुद्दे पर आपको अपडेट करूंगा। जहां तक निमंत्रण का सवाल होता है। निमंत्रण तो रिश्तों पर निर्भर करता है। निमंत्रण को स्वीकार करना या इसका आदर करना रिश्तों पर निर्भर करता है। मैं आपसे ये भी कहूंगा कि दो दिन पहले हमने जो बयान जारी किया है। उस बयान को आप पैनी नजर से देख लीजिए तो आपको सारे सवालों का जवाब मिल जाएगा।