दिग्गज स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने खोला राज़, सचिन से नहीं इन दो खिलाड़ियो से लगता था सबसे ज्यादा डर!

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 20, 2021

नयी दिल्ली। दिग्गज स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने कहा कि उन्हें सचिन तेंदुलकर को गेंदबाजी करने में डर नहीं लगता था क्योंकि वह उन्हें वीरेंद्र सहवाग या ब्रायन लारा जैसा नुकसान नहीं पहुंचाते थे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले मुरलीधरन ने कहा कि वर्तमान बल्लेबाजों में भारत के विराट कोहली और पाकिस्तान के बाबर आजम उनका बेहतर सामना कर सकते थे। मुरलीधरन ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो पर आकाश चोपड़ा के साथ बातचीत में कहा, ‘‘सचिन के लिये गेंदबाजी करने में डर नहीं लगता था क्योंकि वह आपको बहुत नुकसान नहीं पहुंचाते थे। वह सहवाग के विपरीत थे जो आपको आहत कर सकता है। वह (सचिन) अपना विकेट बचाये रखते थे। वह गेंद को अच्छी तरह से समझते थे और वह तकनीक जानते थे। ’’

इसे भी पढ़ें: जिम्बाब्वे करेगा 2022 महिला क्रिकेट विश्व कप क्वालीफायर की मेजबानी

सचिन को हालांकि आउट करना आसान नहीं था। ’’ मुरलीधरन ने वनडे में भी 530 विकेट लिये। उन्होंने अपने करियर में तेंदुलकर को 13 बार आउट किया। उन्होंने सहवाग और लारा की भी प्रशंसा की और कहा कि उन्होंने अपने करियर में जिन बल्लेबाजों के लिये गेंदबाजी की उनमें ये दोनों सबसे खतरनाक थे। मुरलीधरन ने कहा, ‘‘सहवाग बेहद खतरनाक था। उनके लिये हम सीमा रेखा के पास क्षेत्ररक्षक लगाकर रखते थे क्योंकि हम जानते थे कि वह लंबे शॉट खेलने के लिये मौका देखेगा। वह जानता था कि जब उसका दिन होगा तो वह किसी पर भी आक्रमण कर सकता है। फिर हम रक्षात्मक क्षेत्ररक्षण लगाकर क्या करते। ’’ वर्तमान समय के खिलाड़ियों के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘कोहली स्पिन का अच्छा खिलाड़ी है विशेषकर टेस्ट क्रिकेट में। बाबर आजम भी अच्छा बल्लेबाज लगता है।

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: India की Long Range Land Attack Cruise Missile किन किन देशों तक जाकर तबाही मचा सकती है?

INDIA ब्लॉक में ज़हर किसने घोला? DMK का कांग्रेस पर सीधा वार, राहुल गांधी को बताया अपरिपक्व

Health Tips: Prostate Cancer बन रहा Silent Killer, शर्म और अनदेखी बन रही जानलेवा वजह, जानें Doctors Warning

क्यों लगा Telegram पर अस्थायी Ban? NEET एग्जाम में Paper Leak रोकने के लिए सरकार का मास्टरस्ट्रोक!