वसीम अकरम की दो टूक- इंटरनेशनल क्रिकेट को सीरियस नहीं ले रही टीम इंडिया, सिर्फ IPL पर जोर

By अंकित सिंह | Nov 02, 2021

टी 20 विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। भारतीय टीम ने अब तक खेले गए दोनों मुकाबले गंवा दिए हैं। सबसे ज्यादा आश्चर्य तो यह भी है कि अब तक पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी विश्व कप में अजेय रहने वाली टीम इंडिया इस बार उसके खिलाफ भी हार गई। इन सबके बीच पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम में भारतीय क्रिकेट और टीम को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। वसीम अकरम ने तो यह भी कह दिया कि लिमिटेड ओवर की इंटरनेशनल क्रिकेट के प्रति भारत की लापरवाही मौजूदा टी-20 वर्ल्ड कप में उसके खराब प्रदर्शन का प्रमुख कारण है। वनडे क्रिकेट में गेंदबाजी में नंबर 1 रहे वसीम अकरम ने यह भी बताया कि टी-20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय खिलाड़ियों ने आखरी बार लिमिटेड ओवर की इंटरनेशनल सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ फरवरी-मार्च में खेली थी।

इसे भी पढ़ें: T20 World Cup : खराब फॉर्म से जूझ रही भारतीय टीम का सामना अफगानिस्तान से, टीम संयोजन पर नजरें

अकरम ने यह भी कहा कि आईपीएल में जाने से पहले श्रीलंका के खिलाफ भारत ने कुछ मैच लिमिटेड ओवर के जरूर खेले थे लेकिन उसमें सीनियर खिलाड़ी ना के बराबर थे। ऐसे में इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए उनकी तैयारी का आकलन नहीं लग सका। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की हार का प्रमुख कारण वसीम अकरम ने टॉस हार को बताया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा जैसे बल्लेबाज को नंबर तीन पर खिलाने का फैसला भी दुर्भाग्यपूर्ण रहा। 

प्रमुख खबरें

Kumkum Mohad ने तीरंदाजी में रचा इतिहास, Olympic quota हासिल कर फाइनल में पहुंचीं

भारत में निवेश बढ़ाए Nike, वाणिज्य मंत्री Piyush Goyal ने दिया Just Do It का संदेश

Canada के व्यापार मंत्री Maninder Sidhu 300 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ आएंगे भारत

Pargat Singh बने Punjab Congress के नए अध्यक्ष, वरिष्ठ नेताओं ने दी बधाई