तूफानी अंदाज में हुई मयंक अग्रवाल की वापसी, फिफ्टी लगाने के बाद दिया यह बयान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 19, 2021

मुंबई। पंजाब किंग्स के बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने शानदार अर्धशतकीय पारी से फार्म में वापसी की और उन्होंने कहा कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दो मैचों में अच्छा नहीं खेल पाने की वजह से ज्यादा चिंतित नहीं थे और उन्होंने पिछले सत्र में कारगर रहने वाली चीजों पर ही अडिग रहने की कोशिश की। मयंक ने संयुक्त अरब अमीरात में हुए पिछले सत्र में 424 रन बनाये थे, उन्होंने मौजूदा सत्र में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ क्रमश: 14 और शून्य रन बनाये। हालांकि बेंगलुरू के इस 30 साल के खिलाड़ी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रविवार को 36 गेंद में 69 रन की पारी खेलकर पंजाब किंग्स को चार विकेट पर 195 रन बनाने में मदद की। उन्होंने वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा, ‘‘मैं ज्यादा कुछ नहीं सोच रहा था, मैंने वही करने की योजना बनायी जो मैंने पिछले साल किया था और जो मेरे लिये कारगर रहा था। मैंने पिछले मैच के बारे में सोचा तो मैं अच्छी गेंद पर आउट हुआ, मैं इसके बारे में खुद को ज्यादा तनाव में नहीं डालना चाहता था और मैं आगे अच्छा करना चाहता था इसलिये उसी पर अडिग रहा जो मेरे लिये कारगर रहा था। ’’

प्रमुख खबरें

Pakistan Army को भारी नुकसान, Balochistan में BLA के हमलों में 43 जवानों के मारे जाने का दावा

Bab al-Mandeb में जहाजों की आवाजाही को खतरा, MEA ने Houthi हमलों को बताया अस्वीकार्य

Noel Tata के विरोध के बाद Tata Trusts ने N Chandrasekaran की नियुक्ति पर मांगी कानूनी राय

TMC संकट Mamata Banerjee के अहंकार और भगवान राम के शाप का परिणाम: Suvendu Adhikari