Bollywood Top Videos: प्रियंका के नए होमवेयर वेंचर से लेकर नीलम गिरी की डांस रील तक, देखे ये वायरल वीडियोज़

By प्रिया मिश्रा | Jun 24, 2022

सिनेमा जगत में आए दिन कुछ न कुछ दिलचस्प होता रहता है। फैन्स को अपने फेवरेट सितारों की निजी ज़िंदगी के बारे में दिलचस्पी रहती है, सेलेब्रिटीज़ भी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़े रहते हैं। हाल ही में कुछ फेमस सेलेब्स के वीडियोज़ सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। आइए नज़र डालते हैं - 

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अब एक बिजनेसवुमेन भी बन गई हैं। एक्ट्रेस ने पिछले साल न्यूयॉर्क में सोना नाम का रेस्टोरेंट खोला है। अब अपने ब्रांड को आगे बढ़ाते हुए प्रियंका ने सोना होम नाम का होमवेयर लाइन शुरू किया है। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने इस नए वेंचर की जानकारी देते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में प्रियंका सोना होम के को फाउंडर मनीष गोयल के साथ होमवेयर की चीजों को दिखाती हुई नजर आ रही हैं।

सारा अली खान हुईं ट्रोलर्स का शिकार 

एक्ट्रेस सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। सारा की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं। हाल ही में सारा अपने शॉर्ट्स को लेकर ट्रोल हुई थीं। अब एक बार फिर से सारा अपने हैंडबैग को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। दरअसल फेमस सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सारा पर्पल टीशर्ट और ऑरेंज शर्ट के साथ कस्टमाइज्ड हैंडबैग लिए दिख रही हैं। उन्होंने आंखों में चश्मा लगाया है और बालों को खुला रखा है।

 

इसे भी पढ़ें: 'महिलाओं की कामुकता पर मौन क्यों हो जाते हैं लोग', फीमेल सेक्सुएलिटी को लेकर अदिति पोहनकर ने कही बड़ी बात


नीलम गिरी ने शेयर की डांस करते हुए रील  

भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी पिछले दिनों दिनेश लाल यादव निरहुआ के चुनाव प्रचार में जुटी हुई थीं। अब यूपी में चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद वो अपने घर लौट चुकी हैं। नीलम ने एक बार रील बनाना शुरू कर दिया है। उन्होंने हाल ही में समर सिंह के भोजपुरी सॉन्ग साइयां दावतारे पर डांस करते हुए रील बनाई है।

आइफा अवार्ड्स का प्रोमो वायरल 

आईफा अवार्ड 2022 का आयोजन 2 साल बाद आबू धाबी में हुआ था। २ जून से शुरू हुए इस अवॉर्ड शो में बॉलीवुड के सितारों की महफिल सजी थी। हाल ही में आइफा अवार्ड का प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आप यह पूरा अवॉर्ड शो टीवी पर देख सकते हैं।

 

इसे भी पढ़ें: ईशा गुप्ता ने रिवीलिंग गाउन में दिखाई अपनी कर्वी बॉडी, लगा था ऐसी जगह कट, तस्वीर Zoom करने पर हो जाएंगे मजबूर


समर सिंह ने किया अपनी को-एक्ट्रेस का मेकअप 

भोजपुरी एक्टर समर सिंह के गाने सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। हाल ही में समर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वे अपनी को एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का मेकअप करते दिखाई दे रहे हैं। एक्टर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका