K-Food Recipe: K-Drama देखकर बढ़ा Korean Kimchi का क्रेज? घर पर बनाएं ये Instant खीरा रेसिपी

By अनन्या मिश्रा | Jun 23, 2026

आजकल भारत में कोरियन ड्रामा और के-पॉप के अलावा कोरियन खाने का क्रेज भी बढ़ता जा रहा है। जब भी कोरियन डिश की बात होती है, तो 'किमची' का नाम सबसे पहले लिया जाता है। यह कोरियन खाने की जान है। आमतौर पर किमची को फर्मेंटेड पत्तागोभी से बनाया जाता है। जिसको बनने में काफी समय लगता है। लेकिन अगर आपका कुछ फौरन कुछ चटपटा और क्रंची खाना चाहते हैं, तो 'खीरे की किमची' आपके लिए सबसे बेहतरीन ऑप्शन है। वहीं इसको बनाना भी काफी आसान है।

लाल मिर्च फ्लेक्स – 1 टेबलस्पून

नमक – 1 टीस्पून

लहसुन (कुटा हुआ) – 4–5 कलियां

चीनी – 1 टीस्पून

अदरक (कसा हुआ) – 1 टीस्पून

सिरका या नींबू का रस – 1 टेबलस्पून

हरा प्याज – थोड़ा (ऑप्शनल)

सोया सॉस – 1 टीस्पून (ऑप्शनल)

तिल – 1 टीस्पून

ऐसे तैयार करें खीरा किमची

सबसे पहले खीरों को लंबी या फिर गोल स्लाइस में काट लें।

एक बाउल में खीरे में नमक डालकर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। 

जब खीरे का पानी निकल जाए, तो खीरा को हल्का सा सुखा लें।

अब एक मिक्सिंग बाउल में लहसुन, अदरक, लाल मिर्च फ्लेक्स, चीनी, सिरका, सोया सॉस और तिल मिलाएं।

अब खीरे को मिक्सिंग बाउल में डालकर अच्छे से मिक्स करें।

फिर इसको एक साफ ग्लास जार में भर लें।

आप इसको फौरन खा भी सकते हैं या फिर फ्रिज में 1-2 घंटे रखकर अधिक टेस्टी बना सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Karthigai Deepam पर विवाद गहराया, Madras HC के फैसले के खिलाफ Supreme Court पहुंची तमिलनाडु सरकार

World Bank Scholarships: Japan-World Bank की ज्वाइंट स्कॉलरशिप, Indian Students को Masters Degree के लिए मिलेगा पूरा Fund

NEET विवाद पर Dharmendra Pradhan का बड़ा हमला, बोले- Rahul Gandhi टुकड़े-टुकड़े ताकतों के साथ

Top 10 Breaking News 23 June 2026 | Lucknow Aliganj Fire | Bharat Tiwari Encounter Controversy| Mumbai Monsoon Update | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें