पूर्व मुख्यमंत्री समित कई कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर छोड़ी गई वाटर कैनन, कर रहे थे विरोध प्रदर्शन

By सुयश भट्ट | Jul 11, 2021

भोपाल। राजधानी भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया हैं। जानकारी मिली है कि कांग्रेस के नेताओं की पुलिस से बहस भी हुई है। इस दौरान दिग्विजय सिंह के साथ कांग्रेस के तमाम बड़े नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।दरअसल भोपाल के गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में एक पार्क की ज़मीन को निजी संस्था को देने का कांग्रेस नेता विरोध करने पहुंचे थे। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि रविवार को इस संस्था के कार्यालय का भूमिपूजन था जिसका कांग्रेस ने विरोध किया।

बता दें कि कांग्रेस के विरोध को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने यहां बैरिकेड लगाकर, कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की। लेकिन जब वो नहीं मानें तो उनपर वाटर कैनन का इस्तेमाल कर दिया गया।वॉटर केनन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता तीतर बितर हो गए। इसके बाद दिग्विजय सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए कह कि नियम कायदों को ताक पर रखते हुए प्रशासन ने दबाव में आकर पार्क की ज़मीन संस्था को दे दी है। उन्होंने आगे चेतावनी देते हुए कहा कि आज भले ही भूमिपूजन हो गया हो लेकिन कांग्रेस आने वाले दिनों में शिलान्यास का पत्थर आकर तोड़ देगी। वहीं मध्यप्रदेश कांग्रेस ने ट्विटर से ट्वीट हुआ है कि "शिवराज का दमन पार्क की ज़मीन आरएसएस को देने का विरोध करने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जी एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं पर शिवराज ने वॉटर कैनन का उपयोग कर ब्रिटिश राज की याद दिला दी. शिवराज जी, प्रदर्शन लोकतंत्र में प्रदत्त अधिकार है, आपके दमन से कांग्रेसी डरने वाले नहीं."

प्रमुख खबरें

Punjab DA Row: हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव KAP Sinha को 5 अक्टूबर को पेश होने का दिया आदेश

Asian Games 2026 Hockey में 18 सितंबर से शुरू होंगे मुकाबले, Japan में भिड़ेंगी 12 टीमें

Odisha Assembly में भारी हंगामा, पहले दिन केवल 13 मिनट चला सदन

2029 तक ड्रग्स के खिलाफ निर्णायक जंग लड़ेगी सरकार, Amit Shah ने ANTF सम्मेलन में तय की समय-सीमा