By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 16, 2018
नयी दिल्ली। केपटाउन में जलसंकट से हाहाकार की खबरों के बीच पर्यटन उद्योग की एक प्रमुख अधिकारी ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के इस बंदरगाह शहर में हालात ‘सामान्य’ हैं। साउथ अफ्रीकन टूरिज्म की क्षेत्रीय महाप्रबंधक हेनली स्लैबर ने इस बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘ऐसा कुछ भी नहीं है। केपटाउन में हालात सामान्य है और जनजीवन आम दिनों की तरह ही चल रहा है।’ उन्होंने कहा, ‘ऐसा नहीं है कि वहां घरों या होटलों में नल बंद कर दिए गए हों या बिलकुल भी पानी नहीं हो।’