'AAP सरकार के भ्रष्टाचार के कारण दिल्ली में पानी संकट, धरना खत्म करने का बहाना ढूंढ रहे मंत्री', BJP का पलटवार

By अंकित सिंह | Jun 24, 2024

दिल्ली में जल संकट को लेकर राजनीति जारी है। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने सोमवार को कहा कि दिल्ली के कैबिनेट मंत्रियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर राष्ट्रीय राजधानी में जल संकट को प्राथमिकता के आधार पर हल करने का आग्रह किया है। एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, दिल्ली के कैबिनेट मंत्रियों ने कहा कि सुश्री आतिशी का अनिश्चितकालीन अनशन चौथे दिन में प्रवेश कर गया है और उनका स्वास्थ्य बिगड़ रहा है। मंत्रियों ने जंगपुरा के भोगल में भूख हड़ताल स्थल पर एक बैठक की, जहां उन्होंने इस मुद्दे के समाधान के लिए प्रधानमंत्री को पत्र लिखने का फैसला किया।

इसे भी पढ़ें: Excise Policy Case । जमानत पर दिल्ली हाई कोर्ट की रोक के खिलाफ Supreme Court पहुंचे Arvind Kejriwal

सचदेवा ने कहा है की आज मंत्री सौरभ भारद्वाज ने एक नई कहानी सुनाई है की 1050 एम.जी.डी. पानी तो सिर्फ 1 करोड़ लोगों के लिए है जबकि दिल्ली की आबादी 3 करोड़ है। दिल्ली की जनता सौरभ भारद्वाज से पूछना चाहती है की इतने दिन से उनकी सरकार किस आधार पर कह रही थी की दिल्ली में केवल 100 एम.जी.डी. की समस्या है और केवल 28 लाख लोग ही परेशान हैं। सचदेवा ने कहा है की दिल्ली में यमुना नदी से सीधा नही बल्कि कैनाल से पानी आता है जो नियमित पानी आ रहा है। जहाँ तक वजीराबाद में यमुना में पानी ना रूकने का प्रश्न है उसका मूल कारण है की यमुना गाद से पटी है, वजीराबाद के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के तालाब में भी 95% गाद है जिस कारण वहाँ पानी रूकता नही और आगे बह जाता है।

प्रमुख खबरें

अगर वे वापस नहीं आते, तो भी मुझे कोई दिक्कत नहीं, ईरान के साथ बातचीत नाकाम होने पर Donald Trump के तल्ख तेवर

अमेरिका का बड़ा कदम, ईरानी बंदरगाहों की पूर्ण नाकाबंदी का ऐलान

Kolkata Knight Riders की Bowling को मिलेगी धार, Fitness Test पास कर लौट रहे Matheesha Pathirana.

चीन के Shi Yu Qi से फाइनल में हारे Ayush Shetty, फिर भी Badminton Asia में Silver से रचा कीर्तिमान