Mangaluru में जलसंकट, रोज नहीं होगी पानी की आपूर्ति

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 05, 2024

मंगलूरु नगर निगम ने शहर में पीने के पानी की बड़ी स्रोत नेत्रवती नदी के बड़े हिस्से के सूख जाने और थुम्बे जलाशय में जलस्तर तेजी से घटने के कारण शहर में एक दिन के अन्तर पर जलापूर्ति का फैसला किया है।

आधिकारिक प्रवक्ता ने यहां बताया कि दक्षिण कन्नड़ जिले के उपायुक्त मुल्लई मुहिलान की अध्यक्षता में शनिवार को मंगलूरु नगर निगम के अधिकारियों एवं अन्य संबद्ध विभागों के अधिकारियों की बैठक में इस आशय का फैसला किया गया।

आज की बैठक में लिये गये फैसले के अनुसार शहर के निवासियों को अब दो दिन में एक बार ही जलापूर्ति की जायेगी। इसके अलावा प्रशासन ने लोगों को जल के दुरुपयोग के खिलाफ चेतावनी भी दी है और कहा है कि वे घरेलू उपयोग के अलावा किसी अन्य उद्देश्य से पानी बर्बाद न करें।

जो लोग बगीचों में पानी देने, वाहन धोने और अन्य उपयोग के लिए नल के पानी का उपयोग करते पाए जाएंगे उन्हें दंडित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पिछले पांच वर्षों में पहली बार मंगलूरु शहर को इस स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।

इससे पहले 2019 में ऐसी स्थिति बनी थी। उन्होंने बताया कि यदि दक्षिण-पश्चिमी मानसून समय पर आता है तो पानी की स्थिति में सुधार होगा। उपायुक्त मुहिलान ने कहा कि फिलहाल हमें अपने जल स्रोतों में उपलब्ध जल को लंबे समय तक उपयोग के लिए सुरक्षित रखने के लिए कदम उठाने पड़ रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Shah ने BJP और उसके छद्म सहयोगियों को नेशनल कॉन्फ्रेंस को हराने का निर्देश दिया: Omar

विपक्षी दलों के नेताओं को जेल भेजने में Congress अव्वल : Chief Minister Mohan Yadav

Manoj Tiwari ने मुझ पर हमला कराया क्योंकि लोग अब उन्हें स्वीकार नहीं कर रहे हैं: Kanhaiya

Shakti Yojana से Metro को नुकसान होने संबंधी प्रधानमंत्री की टिप्पणी से हैरान हूं: Shivkumar